विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: कम अटेंडेंस के बाद भी 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे पाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जारी हुआ एडमिट कार्ड

Vaibhav Suryavanshi Board Exam: विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब क्रिकेट के अलावा बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं. सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं, ऐसे में वैभव का एडमिट कार्ड भी जारी हो गया है.

Vaibhav Suryavanshi: कम अटेंडेंस के बाद भी 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे पाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जारी हुआ एडमिट कार्ड
वैभव सूर्यवंशी देंगे बोर्ड परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi Board Exam: महज 15 साल की उम्र में दुनियाभर के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को तो आप जानते ही होंगे. तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर इस युवा बल्लेबाज को अब मैदान के अलावा परीक्षा में भी अपना जलवा दिखाना होगा. वैभव इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे और उनका एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका है. ऐसे में सवाल है कि जब वैभव ने साल में कुछ ही दिन स्कूल अटेंड किया तो क्या उन्हें परीक्षा देने की इजाजत मिलेगी? आइए जानते हैं कि सीबीएसई अटेंडेंस के क्या नियम हैं और स्पोर्ट्स वाले बच्चों को इसमें कितनी छूट मिलती है. 

इस स्कूल में एग्जाम देंगे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी के एडमिट कार्ड में उनके सेंटर का नाम भी लिखा हुआ है. समस्तीपुर शहर के पोदार इंटरनेशनल स्कूल में उन्हें बोर्ड परीक्षाएं देनी होंगीं. आईपीएल के बीच बोर्ड परीक्षाओं को मैनेज करना वैभव के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. CBSE बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 17 फरवरी से हो रही है. वहीं 26 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो रही है. उनके स्कूल की बात करें तो वो ताजपुर प्रखंड के मॉडेस्टी स्कूल के छात्र हैं. 

कम अटेंडेंस बनेगी रोड़ा?

वैभव सूर्यवंशी पूरे साल क्रिकेट में बिजी रहे, ऐसे में उन्हें स्कूल जाने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया. ऐसे में सवाल है कि क्या वैभव को बोर्ड परीक्षाओं में बैठने दिया जाएगा? राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले छात्रों को CBSE की तरफ से खास छूट दी जाती है. ऐसे छात्रों के लिए परीक्षा अलग से करवाने का भी प्रावधान है. यानी अगर परीक्षा के दिन या उसके आसपास मैच है तो उस परीक्षा को आगे दिया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर पहले से ही सूचना देनी होती है. साथ ही अटेंडेंस को लेकर भी ऐसी ही छूट मिलती है. 

छात्रों को ये फायदा तभी मिलता है जब खेल आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) या होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र (HBSCE) की तरफ से मान्यता प्राप्त हों. स्कूल ही इस बात की जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय में देते हैं, जिसके बाद खेल में शामिल छात्रों को छूट मिलती है. बाकी छात्रों के लिए सीबीएसई का 75 प्रतिशत अटेंडेंस वाला नियम है. 

क्रिकेट का चमकता सितारा हैं वैभव सूर्यवंशी 

क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा ने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया जा रहा है. हाल ही में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में धुआंधार बल्लेबाजी की और भारत को ट्रॉफी जीतने में अहम रोल निभाया. उनकी फेयरलेस बैटिंग के कायल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई दिग्गज खिलाड़ी हैं. अब आईपीएल में उनकी शानदार बैटिंग देखने का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

सुप्रीम कोर्ट में गजब नजारा, खड़े-खड़े CJI ने EWS कोटे से छात्र को दिलाई मेडिकल सीट

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Suryavanshi Board Exam, Vaibhav Suryavanshi School, Vaibhav Suryavanshi Admit Card, Cbse Attendance Rules, Vaibhav Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com