Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप 8 मई की रात मेट्रो से यात्रा करने वाले हैं, तो पहले नया टाइम जरूर जान लें. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक दिन के लिए कई मेट्रो लाइनों के आखिरी ट्रेन समय में बदलाव किया है. यह फैसला अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच (Delhi Capitals vs KKRiders) को देखते हुए लिया गया है, ताकि मैच खत्म होने के बाद लोगों को घर लौटने में परेशानी न हो.
DMRC ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर बताया कि क्रिकेट मैच के कारण स्टेडियम और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ रहने की संभावना है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय बढ़ाया गया है. इससे देर रात तक लोगों को मेट्रो सेवा मिलती रहेगी. मेट्रो प्रशासन ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर मैच खत्म होने के समय के हिसाब से ट्रेन टाइमिंग में आगे भी बदलाव किया जा सकता है.
किन लाइनों पर बढ़ाया गया समय?
दिल्ली मेट्रो की लगभग सभी प्रमुख लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय बढ़ाया गया है.

अगर आप मैच देखने जा रहे हैं या रात में सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी लाइन की आखिरी ट्रेन का समय जरूर चेक कर लें. भीड़ ज्यादा होने की संभावना है, इसलिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर स्टेशन पहुंचना बेहतर रहेगा.
Delhi Metro has extended last train timings on all lines for IPL match at Arun Jaitley Stadium on 8th May ensuring smooth and hassle-free travel for all cricket lovers heading home after the game. @DelhiCapitals @KKRiders #DelhiMetro #IPL2026 pic.twitter.com/reTAR25bCJ
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) May 7, 2026
यह भी पढ़ें- दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी 'मोबाइल हीट रिलीफ वैन', जानें इसमें क्या-क्या मिलेगा और जरूरत पड़ने पर कैसे बुलाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं