विज्ञापन
40 minutes ago
नई दिल्ली:

गुरुवार 2 जुलाई को तड़के अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हुआ. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया. बम-बम भोले के जयकारे के साथ भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुए. दूसरी ओर अयोध्या राम मंदिर दान चोरी विवाद में लगातार एसआईटी की जांच आगे बढ़ रही है. राम मंदिर दान चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान को अयोध्या अथॉरिटी ने नोटिस भेजा है. इधर मुंबई में हो रही लगातार बारिश से जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. दिल्ली में आज सुबह-सुबह बारिश हुई. जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची भारत के दौरे पर पहुंचीं हैं. देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहे NDTV के इस लाइव ब्लॉग के साथ. 

Breaking News Live Updates: 

राम मंदिर दान चोरी: चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की फैजाबाद बार एसोसिएशन की मांग

राम मंदिर मामले में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए आज फैजाबाद बार एसोसिएशन तहरीर दे सकता है. ट्रस्ट से जुड़े तीनों लोगों पर भी एफआईआर दर्ज कर जांच कराने की मांग करते हुए बार एसोसिएशन के सदस्य तहरीर देंगे. फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या खुलकर मैदान में उतर आया है. बार एसोसिएशन ने आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर देने का ऐलान किया है.
वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल आज थाना राम जन्मभूमि जाकर तीनों पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर सकता है. उनका कहना है कि अगर पुलिस एफआईआर में इन तीनों पदाधिकारियों का नाम दर्ज नहीं करती है तो वो कोर्ट में याचिका लगाकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेंगे.

नागपुर में सीवर खुदाई से स्ट्रीट लाइट की केबल टूटी, करंट लगने से महिला की मौत

नागपुर के ताजबाग स्थित गौसिया कॉलोनी में बुधवार रात करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन की खुदाई के दौरान स्ट्रीट लाइट की अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमें करंट उतरने से यह हादसा हुआ.

मुंबई में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई में हो रही लगातार बारिश से जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है. दादरी रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर पानी आ गया है. कई सबे वे पानी में भर चुके हैं. इधर मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, रायगढ़, पालघर, थाने में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना

लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-NCR में राहत की बारिश शुरू हो गई है. गुरुवार सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई, इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली. दिल्ली के तिलक नगर, सीमापुरी, मयूर विहार, चाणक्यपुरी, गांधी मार्ग सहित कई इलाकों में बारिश हुई. इससे मौसम सुहाना हो गया है. बारिश के कारण कई इलाकों में सुबह-सुबह रात जैसा मौसम हो गया है. इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Amarnath Yatra, Ram Mandir Donation Case, Ram Mandir Donation Case Update, Mumbai Rain, Delhi Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com