विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले Delhi-Meerut एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, लाल कुआं से डासना तक कई किलोमीटर रेंग रही गाड़ियां

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ दिल्ली से लगे कई मुख्य मार्ग भी जाम से जूझ रहे हैं. बताया जा रहा है कि लाल कुआं से लेकर डासना तक कई किलोमीटर गाड़ियां रेंग रही है.

रक्षाबंधन से पहले Delhi-Meerut एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, लाल कुआं से डासना तक कई किलोमीटर रेंग रही गाड़ियां
Delhi-Meerut एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम
NDTV

रक्षाबंधन की छुट्टी होते ही दिल्ली-नोएडा के आस-पास रहने वाले लोग घर और रिश्तेदारों के यहां निकल रहे हैं. लेकिन शाम होते ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग चुका है. यह जाम कई किलोमीटर तक लगा हुआ है. गाड़ियां करीब 5-6 घंटे से एक्स्प्रेसवे पर रेंग रही है.  गाजियाबाद से गुजरने वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ दिल्ली से लगे कई मुख्य मार्ग भी जाम से जूझ रहे हैं. बताया जा रहा है कि लाल कुआं से लेकर डासना तक कई किलोमीटर गाड़ियां रेंग रही है.

रक्षाबंधन को लेकर जहां लोग अपने घर और रिश्तेदारों के लिए निकले हैं. वहीं त्योहार को लेकर लोग खरीदारी करने के लिए भी अलग-अलग बाजारों में निकले हैं. ऐसे में लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उतर आया है.

जाम को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. सोशल मीडिया एक्स पर गाजियाबाद पुलिस ने लिखा, त्योहार के कारण लाल कुआं में ट्रैफिक का दबाव है. ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद है और ट्रैफिक को मैनेज किया जा रहा है. Traffic Helpline Number- 9643322904

छिजारसी के पास लोग घर जाने के लिए बसों और वाहनों का घंटो से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन जाम की वजह से यात्रियों के लिए कोई वाहन नहीं पहुंच पा रहा है.

बसों और वाहनों का इंतजार करते लोग

कहां से निकल सकते हैं आप

आप अगर गाजियाबाद से मेरठ की ओर जा रहे हैं तो आप डासना से पहले कनेक्टर्स से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर निकल सकते हैं. इससे आप मुख्य मार्ग पर लगे जाम से बच सकते हैं. वहीं दिल्ली या गाजियाबाद से निकलने वाले लोग मुरादनगर और मोदीनगर होते हुए पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग का विकल्प चुन सकते हैं.

वहीं मेरठ जाने वाले लोग नमो भारत ट्रेन पकड़ सकते हैं बता दें, NCRTC ने 27 और 28 अगस्त को नमो भारत ट्रेन की 47 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स चलाई जा रही है. नमो भारत ट्रेन के एक्सट्रा ट्रिप्स की वजह से लोगों को 27 और 28 जून को हर 8 मिनट में ट्रेन उपलब्ध हो रही है. नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन तक चलाई जाती है.

यह भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर हर 8 मिनट पर मिलेगी नमो भारत ट्रेन की सुविधा, 27-28 अगस्त को लगाएगी 47 एक्सट्रा ट्रिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Meerut Expressway, Delhi Meerut Expressway Traffic, Delhi Meerut Expressway Traffic Advisory, Delhi Meerut Expressway Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com