विज्ञापन

दिल्ली में सेंट्रल-साउथ से लेकर वेस्ट जोन में मिलेगी 45 नई पार्किंग साइट्स, जानें कब से होगा शुरू

दिल्ली नगर निगम (MCD) शहर में बढ़ रहे पार्किंग के दबाव को देखते हुए और सड़कों के किनारे गाड़ियों की वजह से लगने वाले जाम को घटाने के लिए नई पार्किंग साइट्स शुरू करने जा रहा है.

दिल्ली में सेंट्रल-साउथ से लेकर वेस्ट जोन में मिलेगी 45 नई पार्किंग साइट्स, जानें कब से होगा शुरू
दिल्ली में 45 नई पार्किंग की सुविधा होगी शुरू
IANS

दिल्ली में रहने वालों के लिए पार्किंग की समस्या सबसे ज्यादा है, कई इलाकों में पार्किंग की सुविधा कम होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, दिल्ली नगर निगम (MCD) शहर में बढ़ रहे पार्किंग के दबाव को देखते हुए और सड़कों के किनारे गाड़ियों की वजह से लगने वाले जाम को घटाने के लिए नई पार्किंग साइट्स शुरू करने जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसके लिए अगले महीने कई जोन में कम से कम 45 और अधिकृत पार्किंग साइट्स शुरू करने जा रहा है.

अगले महीने जारी होगा टेंडर

ये साइट्स दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पहचानी गई हैं, जिनमें सेंट्रल, साउथ, करोल बाग और वेस्ट ज़ोन शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि नई पार्किंग सुविधाओं के लिए टेंडर अगले महीने जारी किए जा सकते हैं. नई साइट्स के जुड़ने से, नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग जगहों की कुल संख्या लगभग 500 तक पहुंचने की उम्मीद है.

पार्किंग क्षमता होगी 95000

अधिकारियों के अनुसार, अभी MCD लगभग 450 पार्किंग साइट्स का प्रबंधन करता है, जिनकी कुल क्षमता लगभग 90,000 वाहनों (चार-पहिया, दो-पहिया, बस और ट्रक) की है. नई पहचानी गई साइट्स के चालू होने के बाद, नगर निगम के तहत कुल पार्किंग क्षमता बढ़कर लगभग 95,000 वाहन होने की उम्मीद है.

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब नगर निगम अधिक व्यवस्थित पार्किंग जगह उपलब्ध कराने और सड़कों के किनारे पार्किंग से होने वाली भीड़-भाड़ की समस्या को हल करने के लिए अधिकृत पार्किंग सुविधाओं का विस्तार कर रहा है.

MCD ने पहले 38 नई पार्किंग साइट्स की पहचान की थी, जिनकी कुल क्षमता 6,100 से अधिक वाहनों की थी. इससे उसके अधिकार क्षेत्र में अधिकृत पार्किंग जगहों की संख्या 445 हो गई थी. अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम ऐसी और जगहों की पहचान कर रहा है जहां पार्किंग सुविधाएं विकसित की जा सकें, खासकर उन इलाकों में जहां पार्किंग की मांग ज़्यादा है.

अधिकारियों ने बताया कि हालिया साइट्स की पहचान कई ज़ोन में की गई है, लेकिन उनकी अलग-अलग जगहों और क्षमता का विवरण अभी तय किया जाना बाकी है.

यह भी पढ़ेंः बारिश के पानी या जलभराव से हुए किसी भी तरह के नुकसान का क्या आपको मिलेगा मुआवजा? जानें जरूरी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi MCD, MCD Parking, MCD Parking Lot, Delhi News, Parking Area
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com