Delhi Jal Board LPSC Scheme: दिल्ली जल बोर्ड ने अपने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बकाया बिल पर सरचार्ज माफ कर रहा है. अगर, आपका पानी का बिल भी बकाया है और उस पर सरचार्ज बढ़ता ही जा रहा है, तो ये खबर आपके लिए है. दिल्ली जल बोर्ड ने लेट पेमेंट सरचार्ज योजना की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 अगस्त, 2026 कर दिया है. इसके साथ ही बकाया पानी बिल जमा करने पर सरचार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट पा भी सकते हैं. दिल्ली जल बोर्ड यह छूट LPSC योजना के तहत दे रहा है. चलिए आपको बताते हैं LPSC योजना क्या है और इससे कैसे बकाया पानी बिल पर राहत मिल सकती है?
यह भी पढ़ें:- Solar AC: सोलर AC क्या है? नहीं आएगा बिजली बिल, जानिए इसकी खासियत और कैसे करेगा यह काम
दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड (DJB) बकाया पानी बिलों पर लगे लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) को 100% माफ कर रहा है. यह योजना अब 15 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दी गई है, जिसके तहत आपको केवल मूल राशि जमा करनी होगी. यह सुविधा घरेलू और व्यावसायिक दोनों कनेक्शनों के लिए उपलब्ध है. हालांकि, यह योजना 31 जनवरी, 2026 को समाप्त होने वाली थी, लेकिन इसे 15 अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया गया है.
LPSC योजना का लाभ कैसे उठाएं
DJB पोर्टल- दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (https://djb.gov.in) या DJB RMS Portal पर जाकर अपना बिल ऑनलाइन देखें और भुगतान करें
KYC अपडेट- योजना का लाभ लेने के लिए KYC अपडेट करना अनिवार्य है
ZRO कार्यालय- आप सीधे अपने नजदीकी DJB ZRO ऑफिस जाकर भी सरचार्ज-मुक्त बिल भर सकते हैं
LPSC योजना का कब तक मिलेगा फायदासमय सीमा- 15 अगस्त, 2026 से पहले बकाया राशि का भुगतान करें
लाभ- 100% लेट फीस माफी (LPSC)
विशेष अवसर- यह योजना उन लोगों के लिए है जिनका बिल भारी पेनल्टी के कारण बढ़ गया था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं