विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के ल‍िए एक जुलाई से रज‍िस्‍ट्रेशन, भंडारा-वॉलंट‍ियर की देनी होगी जानकारी, द‍िल्‍ली सीएम ने की समीक्षा बैठक

दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली-पानी और कांवड़ शिविरों की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई. इस बार कांवड़ या‍त्र‍ियों को म‍िलेगी बेहतर सुव‍िधा.

कांवड़ यात्रा के ल‍िए एक जुलाई से रज‍िस्‍ट्रेशन, भंडारा-वॉलंट‍ियर की देनी होगी जानकारी, द‍िल्‍ली सीएम ने की समीक्षा बैठक
सरकार का प्रयास कांवड़‍ियों को म‍िले बेहतर सुव‍िधा.
Ndtv

 दिल्ली में रहने वाले भगवान शिव के भक्तों और कांवड़ समितियों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर है. साल 2026 की कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए दिल्ली सचिवालय में 4 जून को एक हाई-लेवल मीटिंग हुई है. इस बैठक में फैसला लिया गया है कि 1 जुलाई 2026 से सभी कांवड़ समितियों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस समीक्षा बैठक में साफ निर्देश दिए गए हैं कि भोले के भक्तों को रास्ते में कोई भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए. इस बार पूरी यात्रा की देखरेख और बेहतर सुविधाओं के लिए कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा की अगुवाई में एक स्पेशल 6 सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई है, जो सभी विभागों के साथ मिलकर काम करेगी. आइए जानते हैं रजिस्ट्रेशन से लेकर खास इंतजाम तक इस साल क्या खास रहने वाला है..

अगर आप दिल्ली में कांवड़ शिविर लगाते हैं या भंडारे का आयोजन करते हैं, तो समय पर रजिस्ट्रेशन कराएं. बिना रजिस्ट्रेशन के कैंप लगाने की अनुमति नहीं होगी.

सावन 2026 की शुरुआत कब से हो रही है

इस साल सावन का पवित्र महीना कांवड़ यात्रियों और शिव भक्तों के लिए बेहद खास होने वाला है. पंचांग के मुताबिक, गुरुवार 30 जुलाई से इस पवित्र महीने की शुरुआत होगी, जो 28 अगस्त तक चलेगी. यानी पूरे एक महीने तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में बम-बम भोले की गूंज सुनाई देगी. सरकार का पूरा फोकस इस बात पर है कि इस पूरे महीने श्रद्धालुओं को VIP गेस्ट की तरह सुविधाएं मिलें. दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, MCD और PWD जैसे बड़े विभाग मिलकर इस यात्रा को सफल बनाने में जुट गए हैं. इस बार कांवड़ शिविरों (कैंप्स) में आपको कई बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी.

  • कांवड़ियों के लिए क्या हैं सरकारी इंतजाम
  • अपनी कांवड़ समिति का समय पर रजिस्ट्रेशन कराएं.
  • अपनी हेल्थ जांच करवाकर ही यात्रा शुरू करें.
  • प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन करें.
  • यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज न करें.

कांवड़ कमेटियों के लिए जरूरी गाइडलाइन

1. अगर आप दिल्ली में कांवड़ शिविर लगाते हैं या भंडारे का आयोजन करते हैं, तो समय पर रजिस्ट्रेशन कराएं. बिना रजिस्ट्रेशन के कैंप लगाने की अनुमति नहीं होगी. इसलिए 1 जुलाई को विंडो खुलते ही सबसे पहले अपनी समिति का ऑनलाइन या तय प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन जरूर पूरा कर लें.

2. एमसीडी के साथ मिलकर कैंप के आसपास साफ-सफाई का खास ख्याल रखना होगा.

3. कैंप में आने वाले लोगों और वॉलिंटियर्स की जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ जरूर शेयर करें.

4. मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि इस बार दिल्ली से गुजरने वाले हर शिवभक्त की सुरक्षा और सेवा हमारी पहली जिम्मेदारी है. कांवड़ कैंपों को सरकार की तरफ से हर मुमकिन मदद दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Aadhaar खो गया और नंबर भी भूल गए, UIDAI की इस सुविधा से तुरंत करें रिकवर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanwar Yatra 2026, Kanwar Yatra Registration 2026, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com