विज्ञापन

Delhi-Dehradun Expressway Toll: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितना टोल देना होगा? आज PM Modi करेंगे उद्घाटन, यहां जानिए पूरी डिटेल

Delhi-Dehradun Expressway Toll: दिल्ली से बागपत के खेकड़ा तक इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को कोई टोल नहीं देना होगा. यानी लोग बिना शुल्क दिए ईस्टर्न पेरिफेरल तक पहुंच सकते हैं. लेकिन खेकड़ा के बाद काठा टोल से शुल्क लागू हो जाएगा.

Delhi-Dehradun Expressway Toll: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितना टोल देना होगा? आज PM Modi करेंगे उद्घाटन, यहां जानिए पूरी डिटेल
Delhi-Dehradun Expressway Toll: कहां से शुरू होगा टोल?

Delhi-Dehradun Expressway Toll: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का इंतजार अब खत्म हो गया है. आज यानी 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे. करीब 213 किलोमीटर लंबे इस छह लेन एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब दोनों शहरों के बीच सफर पहले से काफी तेज और आरामदायक हो जाएगा. इस बीच लोगों के मन में एक सवाल टोल शुल्क को लेकर भी है. आखिर इस नए और तेज रूट पर सफर करने के लिए कितना खर्च आएगा, आइए जानते हैं-

कहां से शुरू होगा टोल?

इस एक्सप्रेसवे पर एक बड़ी राहत यह है कि दिल्ली से बागपत के खेकड़ा तक का सफर पूरी तरह टोल फ्री रहेगा. यानी इस हिस्से में सफर करने वाले वाहन चालकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. जैसे ही वाहन खेकड़ा से आगे बढ़ेगा और काठा टोल पार करेगा, इसके बाद टोल लगना शुरू हो जाएगा.

कार के लिए टोल की पूरी लिस्ट

अगर आप कार से सफर कर रहे हैं, तो टोल की दरें दूरी के हिसाब से तय की गई हैं- 

  • दिल्ली से काठा (बागपत): 235 रुपये, उसी दिन वापसी पर 350 रुपये
  • दिल्ली से रसूलपुर (सहारनपुर): 420 रुपये, उसी दिन वापसी पर 630 रुपये
  • दिल्ली से सैयद माजरा: 530 रुपये, उसी दिन वापसी पर 790 रुपये
  • दिल्ली से देहरादून: 675 रुपये, उसी दिन वापसी पर 1010 रुपये

यानी अगर आप दिल्ली से देहरादून का पूरा सफर करते हैं, तो एक तरफ का टोल 675 रुपये देना होगा. अगर 24 घंटे के अंदर वापसी करते हैं, तो 335 रुपये अतिरिक्त देकर कुल 1010 रुपये चुकाने होंगे.

यह भी पढ़ें- Noida Traffic Alert: अंबेडकर जयंती पर नोएडा में बदलेगा ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले जरूर जान लें ये अपडेट

इस एक्सप्रेसवे पर कुल 5 टोल प्लाजा बनाए गए हैं, जो अलग-अलग दूरी के हिसाब से शुल्क लेंगे. इसके साथ ही 12 इंटरचेंज भी बनाए गए हैं, जिससे अलग-अलग शहरों से कनेक्टिविटी आसान होगी. दिल्ली के अंदर अक्षरधाम से लोनी बॉर्डर तक करीब 18 किलोमीटर का हिस्सा टोल फ्री रखा गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. इसके अलावा पहले जहां दिल्ली से देहरादून जाने में 6 से 7 घंटे का समय लगता था, अब यह सफर 2.5 से 3 घंटों में ही पूरा हो सकेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com