विज्ञापन

नासिक TCS केस: धर्मांतरण की मास्टरमाइंड निदा खान की तस्वीर आई सामने, अब तक फरार है आरोपी

Nashik TCS Case: नासिक की TCS में कथित यौन शोषण और धर्मांतरण का मामला सामने आया है. मामले में कंपनी के 7 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एक महिला आरोपी निदा खान अभी फरार है.

नासिक TCS केस: धर्मांतरण की मास्टरमाइंड निदा खान की तस्वीर आई सामने, अब तक फरार है आरोपी
नासिक टीसीएस की कर्मचारी निदा खान फरार है.
  • नासिक की टाटा कंसल्टेंसी सर्विस में आठ कर्मचारियों के खिलाफ यौन शोषण और धर्मांतरण का मामला सामने आया है
  • इस मामले में सात कर्मचारियों को गिरफ्तार कर कंपनी ने सभी को निलंबित कर दिया है
  • मास्टरमाइंड निदा खान फरार है और उसकी खोज के लिए पुलिस ने दो टीमें भिवंडी और मुंबई भेजी हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नासिक:

नासिक की टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) में यौन शोषण और धर्मांतरण का मामला सामने आया है. इस मामले में TCS के 8 कर्मचारियों का नाम सामने आया है. कंपनी ने सभी को सस्पेंड कर दिया है. इस मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं. इस पूरे कांड की मास्टरमाइंड निदा खान को माना जा रहा है, जो अभी फरार है.

निदा खान का पता लगाने के लिए नासिक पुलिस की दो टीमों को भिवंडी और मुंबई भेजा गया है. पुलिस निदा खान के डिजिटल फुटप्रिंट्स और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित धर्मांतरण के पीछे कोई बाहरी ताकत या विदेशी फंडिंग थी या नहीं.

क्या है पूरा मामला?

नासिक की TCS में काम करने वालीं आठ महिला कर्मचारियों ने शिकायत की थी. महिला कर्मचारियों ने मुस्लिम कर्मचारियों पर नौकरी के ऑफर देकर लुभाने, उनका यौन शोषण करने और कथित तौर पर धर्मांतरण का दबाव डालने का आरोप लगाया था. महिला कर्मचारियों की शिकायत पर SIT का गठन किया गया है. अब तक 7 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 6 पुरुष हैं.

यह भी पढ़ेंः नासिकः यौन शोषण और धर्मांतरण के आरोपों पर TCS का बड़ा एक्शन, सभी 7 कर्मियों को किया सस्पेंड

किस-किसको गिरफ्तार किया गया?

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों की पहचान दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और महिला प्रबंधक (संचालन) के रूप में हुई है, जिन्हें इस मामले के सामने आने के बाद में निलंबित कर दिया गया था. 

लेकिन निदा खान का अता-पता नहीं?

7 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन निदा खान अभी भी फरार है. जानकारी के मुताबिक, निदा खान ने 2021 में कंपनी जॉइन की थी. वह यहां एसोसिएट के पद पर थी. मामला सामने आने के बाद से वह फरार है, जिसकी तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ेंः नासिक जिले के मल्टीनेशनल IT कंपनी में धर्मांतरण का खेल, टीम के लीडर समेत 5 गिरफ्तार, अब तक 9 मुकदमे दर्ज

जांच में अब तक क्या-क्या हुआ?

महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद इसकी जांच के लिए SIT बनाई गई है. पुलिस कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि क्या किसी और कर्मचारी को भी निशाना बनाया गया था. 

पुलिस की टीम नासिक में कंपनी परिसर और आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं, ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले की गतिविधियों का पता लगाया जा सके.

बताया जा रहा है कि अब SIT कंपनी में इंटरनल रिक्रूटमेंट और प्रमोशन तक की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इसमें कोई भेदभाव हुआ था. इसके अलावा, टेक्निकल एक्सपर्ट गिरफ्तारी आरोपियों के जब्त किए गए मोबाइल फोन से डिलीट किए मैसेज और कॉल लॉग को रिकवर करने का काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः 20 साल की उम्र में महिला रिश्तेदार से की थी गंदी हरकत, अशोक खरात का 46 साल पुराना वो केस, गांववालों ने की थी पिटाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com