विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चला रहे हैं तो ये 4 गलत‍ियां न करें, पर‍िवहन व‍िभाग ने जारी की जरूरी एडवाइजरी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हाल के हादसों के बाद उत्तराखंड परिवहन विभाग ने जरूरी सलाह जारी की है. अगर आप इस रास्ते से सफर करने वाले हैं, तो पहले ये 5 जरूरी बातें जरूर जान लें.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चला रहे हैं तो ये 4 गलत‍ियां न करें, पर‍िवहन व‍िभाग ने जारी की जरूरी एडवाइजरी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे गाड़ी चलाते समय रखें इन बातों का ध्‍यान.
फाइल फोटो

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ दिनों में हुए हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. हाल ही में सहारनपुर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई. इस घटना के बाद उत्तराखंड परिवहन विभाग ने लोगों के लिए जरूरी सलाह जारी की है. अगर आप भी इस एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले हैं, तो निकलने से पहले कुछ जरूरी बातें जरूर जान लें. थोड़ी सी सावधानी आपकी यात्रा को सुरक्षित और आसान बना सकती है.

सफर से पहले ये प्लान जरूर करें

परिवहन विभाग का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले ये तय कर लें कि आपको कहां से एंट्री करनी है और कहां से बाहर निकलना है. रास्ते की पहले से जानकारी होने पर सफर आसान रहता है और अचानक फैसले लेने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे हादसे का खतरा भी कम हो जाता है.

स्पीड लिमिट का रखें ध्यान

इस एक्सप्रेसवे पर कार की मैक्सिम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है. वहीं बड़े वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा की सीमा तय है. अगर कोई तय रफ्तार से तेज गाड़ी चलाता है, तो रास्ते में लगे कैमरे उसकी तस्वीर रिकॉर्ड कर लेते हैं और चालान सीधे जारी हो जाता है.

इन 5 गलतियों से बचें

  • बीच रास्ते में गाड़ी बिल्कुल न रोकें.
  • यू-टर्न, रिवर्स या गलत दिशा में गाड़ी न चलाएं.
  • राजाजी नेशनल पार्क के पास बेवजह हॉर्न न बजाएं और रात में वन्यजीवों का ध्यान रखते हुए सावधानी से चलें.
  • टनल में जाते समय गाड़ी की हेडलाइट जरूर ऑन रखें.
  • सफर से पहले गाड़ी की सर्विस, टायर, ईंधन और टायर में हवा जरूर चेक कर लें, क्योंकि पूरे रास्ते पर अभी हर जगह पेट्रोल पंप और गैरेज की सुविधा नहीं है.

हाल का हादसा बना बड़ी चेतावनी

बीते शुक्रवार सहारनपुर के पास हरियाणा से हरिद्वार जा रही एक कार को पीछे से तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार हवा में उछल गई. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए. ऐसे में अगर आप भी इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने जा रहे हैं, तो जल्दबाजी से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें.

यह भी पढ़ें- Patna Metro: आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट, किराया, टाइमिंग और जरूरी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utililty News, Delhi Dehradun Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com