Delhi Bazar Portal: दिल्ली सरकार का महत्वाकांक्षी "दिल्ली बाजार" ई-पोर्टल दिसंबर में लाइव हो जाएगा. "दिल्ली बाजार" ई-पोर्टल के जरिए राजधानी का हर व्यापारी और दुकानदार अपना सामना पूरी दुनिया में बेच सकेगा. दिल्ली बाजार के माध्यम से, अरविंद केजरीवाल सरकार का लक्ष्य दिल्ली के बाजारों को एक "अत्याधुनिक" डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है, जहां दिल्ली का हर व्यापारी अपने उत्पादों को दुनिया में प्रदर्शित और बेच सकेगा.
ये ई-पोर्टल दिसंबर में 10,000 विक्रेताओं के साथ लाइव होगा. वहीं लॉन्च के छह महीने के भीतर दिल्ली की एक लाख से अधिक दुकानों को ई-पोर्टल से जोड़ा जाएगा. एक बयान में कहा गया कि शून्य सेटअप लागत के साथ, दिल्ली बाजार के उत्पाद अन्य ई-कॉमर्स पोर्टलों की तुलना में काफी सस्ते होंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बयान के अनुसार, केजरीवाल ने परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए दिल्ली सचिवालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली के संवाद और विकास आयोग (डीडीसीडी) की उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह भी मौजूद थीं.
ये भी पढ़ें- अगर आप भी यूज करते हैं डेबिट-क्रेडिट कार्ड, तो जान लें नया नियम, 1 जुलाई से होगा लागू
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अनुसार दिल्ली के बाजार आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया में जाने जाएंगे. दिसंबर 2022 तक दिल्ली में 10,000 दुकानों के स्टोर फ्रंट के साथ 'दिल्ली बाजार' लॉन्च किया जाएगा. दिल्ली सरकार पहले चरण में एक लाख विक्रेताओं को पोर्टल से जोड़ेगी." इन दुकानदारों का बाजार संघ द्वारा सत्यापन किया जाएगा.
उन्होंने बयान में कहा, "दिल्ली बाजार के संचालन के सभी पहलुओं की निगरानी के लिए एक एजेंसी नियुक्त की जाएगी. देश में यह पहली बार होगा जब दिल्ली के बाजार कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे." बयान में कहा गया है कि दिल्ली बाजार वर्चुअल मार्केट टूर भी शुरू करेगा. जिसमें ग्राहक बाजार की सड़कों और दुकानों को देख सकेंगे. ऐसे करने से वे खरीदारी और यात्रा कार्यक्रम की योजना आसान से बना सकेंगे.
VIDEO: सूरत से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट, देखें- महाराष्ट्र संकट पर कैसे मची है सियासी हलचल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं