Dearness Allowance DA to Government Employees: हर सरकारी कर्मचारी को महंगाई भत्ता साल में दो बार दिया जाता है. महंगाई भत्ता जनवरी से और जुलाई से दिया जाता है. यह अलग बात है कि इसकी घोषणा होली और दिवाली (Dearness Allowance on HOLI and DIWALI) से पहले होती है. इस घोषणा के साथ ही सरकारी कर्मचारियों की जेबों में सरकार अतिरिक्त पैसा देती है. महंगाई भत्ता के साथ ही सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह भी बढ़ जाती है. लेकिन इस बार अभी तक इसकी घोषणा नहीं हुई है. दो दिन पूर्व ही तेल कंपनियों की ओर एलपीजी सिलेंडरों के दाम को बढ़ाने का ऐलान किया गया है. यह सीधा लोगों के घरों पर महंगाई के तीर के समान है. इससे पहले सीएनजी और पेट्रोल के दाम जो बढ़े वो आज तक कम नहीं हुए. लोगों का आना जाना तक इस महंगाई की मार से मुश्किल हो रहा है.
क्या है महंगाई का हाल
हाल ही में खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी महीने में तीन महीने के उच्च स्तर 6.52 प्रतिशत पर पहुंच गई थी. इसके साथ ही महंगाई एक बार फिर रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर चली गई है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दिसंबर में 5.72 प्रतिशत और जनवरी 2022 में 6.01 प्रतिशत थी. खाद्य पदार्थों की महंगाई दर जनवरी में 5.94 प्रतिशत रही जो दिसंबर में 4.19 प्रतिशत थी. यह आंकड़े बता रहे हैं कि खाने-पीने के सामान की महंगाई की मार के चलते लोग परेशान हैं. इससे पहले, खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में उच्च स्तर 6.77 प्रतिशत पर थी. भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर गौर करता है. केंद्रीय बैंक को मुद्रास्फीति दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है.
साल में दो बार बढ़ता है Dearness Allowance DA
ऐसे माहौल में करोड़ों सरकारी कर्मचारियों को एक बार फिर महंगाई भत्ता की ओर आस लगाए बैठे हैं. अमूमन महंगाई भत्ता साल में दो बार दिया जाता है. यह होली से ठीक पहले और दिवाली से ठीक पहले दिए जाने की घोषणा की जाती है. पहला एक जनवरी से लागू होता है तो दूसरा एक जुलाई से लागू होता है. अब अगले महीने 8 मार्च को होली है और महंगाई की मार से सभी परेशान हैं. ऐसे में करोड़ों सरकारी कर्मचारियों को अभी से महंगाई भत्ता घोषित होने का इंतजार आरंभ हो गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या होने की उम्मीद थी Dearness Allowance पर
कुछ समय पहले तक कहा जा रहा था कि फरवरी के अंतिम सप्ताह या फिर मार्च के पहले सप्ताह में होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जा सकता है. यह तय माना जा रहा था कि इस दौरान होने वाली कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता पर अंतिम निर्णय हो जाएगा और करोड़ों सरकारी कर्मचारियों के घर जाने वाली रकम में इजाफा हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
क्या है लेटेस्ट जानकारी Latest news on Dearness Allowance
हर बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होती है और इस सप्ताह हुई बैठक में कोई फैसला नहीं लिया गया है. तारीख आते हैं सरकारी कर्मचारियों में चाहे वे किसी राज्य सरकार के अधीन हों या फिर केंद्र सरकार के अधीन हों, सभी को महंगाई भत्ता की आस हो उठती है. लेकिन समय पर यदि यह आस पूरी न हो तो रंग में भंग पड़ जाता है. ऐसे ही जब माहौल होली का बन रहा हो तब भी यदि घोषणा समय पर न हो तो सरकारी कर्मचारियों और उनके परिजनों के चेहरे उदास होना तो लाजमी हो जाता है. अब नियमानुसार कैबिनेट की बैठक अगले बुधवार यानी होली के दिन ही निश्चित है. होली को छुट्टी होने के पूरे आसार हैं और ऐसे में महंगाई भत्ता की घोषणा संभव जान नहीं पड़ रही है और घोषणा की यह तारीख आगे जाने की संभावना है. खैर, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री है. कोई यदि कहे कि मोदी है तो मुमकिन है... बुरा मत मानिएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं