विज्ञापन

नीरज समेत सबसे ज्यादा भारतीय जैवलिन के फाइनल में, चोटिल घुटने के साथ तेजस्विन बन गए हीरो

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem  Javelin CWG 2026: जैवलिन के नए पावरहाउस भारत के सबसे ज़्यादा 3 खिलाड़ियों ने फ़ाइनल में जगह बनाई. नीरज के साथ रोहित यादव 78.37 मीटर और यशवीर सिंह 78.36 मीटर के साथ फ़ाइनल में पहुंचे.

नीरज समेत सबसे ज्यादा भारतीय जैवलिन के फाइनल में, चोटिल घुटने के साथ तेजस्विन बन गए हीरो
Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem  Javelin CWG 2026: जै

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem  Javelin CWG 2026: गुरुवार को ग्लासगो में नीरज चोपड़ा ने एकबार फिर पाकिस्तान के नदीम अरशद को पीछे छोड़ते हुए जैवलिन के फ़ाइनल में जगह बना ली. जैवलिन के फ़ाइनल में नीरज समेत सबसे ज़्यादा 3 भारतीयों ने जगह बनाई और भारत को जैवलिन का उभरता पावरहाउस साबित कर दिया. 

कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन दुनिया भर के खेलप्रेमियों की नज़र जैवलिन में नीरज बनाम नदीम अरशद के मुक़ाबले पर रही. डबल ओलिंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने एकबार फिर पाकिस्तान के नदीम अरशद को क्वालिफ़िकेशन राउंड में पछाड़कर फ़ाइनल में जगह बना ली. 

कड़कती ठंड और तेज़ हवाओं के बीच मुश्किल मौसम में नीरज चोपड़ा 79.61 मीटर के साथ पांचवें नंबर पर क्वालिफ़ाई कर लिया. पाकिस्तान के नदीम अरशद 78.63 मीटर के साथ 7वें नंबर पर रहे. 

नीरज VS नदीम

नीरज 79.61 मीटर -5 
नदीम 78.63 मीटर- 7 

बड़ी बात ये रही कि जैवलिन के नए पावरहाउस भारत के सबसे ज़्यादा 3 खिलाड़ियों ने फ़ाइनल में जगह बनाई. नीरज के साथ रोहित यादव 78.37 मीटर और यशवीर सिंह 78.36 मीटर के साथ फ़ाइनल में पहुंचे. भारत के अलावा किसी देश के एक से ज़्यादा एथलीट फ़ाइनल में नहीं पहुंच पाए. 

श्रीलंका के रुमेश थारंगा के साथ टॉप चार खिलाड़ियों ने 80 मीटर प्लस का थ्रो किया. खराब कंडिशन में केन्या के पूर्व चैंपियन जुलियस येगो क्वालिफ़ाई नहीं कर सके. फ़ाइनल 1 अगस्त को होगा. 

जैवलिन फ़ाइनल में किस देश के कितने एथलीट
भारत-3
श्रीलंका-1
ग्रैनाडा-1
दक्षिण अफ़्रीका-1
इंग्लैंड-1
ऑस्ट्रेलिया-1
पाकिस्तान-1
बहरैन-1
ट्रिनिडाड टोबैगो-1
नाइजीरिया-1 

वेटलिफ़्टिंग और एथलेटिक्स में पदकों का सिलसिला
पंजाब में अमृतसर के 29 साल के लवप्रीत सिंह ने 110 प्लस किलोग्राम वर्ग का सिल्वर मेडल जीतकर पदक तालिका में भारतीय वेटलिफ़्टिंग का दबदबा साबित कर दिया. ये भारतीय वेटलिफ्टिंग का 8वां पदक रहा.  

हरियाणा में भविणी की 27 साल की सीमा ने महिला डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर पदकों की संख्या को 17 पर पहुंचा दिया. सीमा ने 58.65 मीटर का थ्रो किया. 

तेजस्विन बन गए हीरो!
भारत के डेकाथलन एथलीट और हाई-जंपर तेजस्विन शंकर घुटने की चोट के बावजूद कॉमनवेल्थ गेम्स में हीरो बन गए हैं. डेकाथलन में हाई-जंप और लॉन्ग जंप में शानदार प्रदर्शन के बाद दिन का अंत उन्होंने दूसरे स्थान पर किया. तेजस्विन के नाम डेकाथलन के पांच इवेंट के बाद 4339 प्वाइंट हैं जबकि टॉप पर चल रहे जबकि कनाडा के डैमियन वॉर्नर के नाम 4353 अंक हैं. 

उधर प्रवीण चितरावेल और सेल्वा थिरुमारन पुरुषों की ट्रिपल जंप के फाइनल में पहुंच गए हैं. लॉन बाल्स में नवनीत सिंह और दिनेश कुमार मेन्स पेयर्स मुकाबले में ग्रुप टॉपर बन गए हैं.

8वें दिन भी वेटलिफ़्टर्स और एथलेटिक्स ने पदक तालिका को दमदार बनाये रखा. आज शुक्रवार को भारतीय बॉक्सर्स और देर रात जैवलिन में फिर से पदकों के ढेर की उम्मीद की जा रही है. 
 

भारत के मेडल: 17 पदक (3 गोल्ड, 10 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज़)
गोल्ड-3
1. मीराबाई चानू- GOLD – वेटलिफ़्टिंग 
2. शर्मिला धनखड़- GOLD- पैरा शॉटपुट
3. दिलीप गावित- GOLD- पैरा 100मीटर 

सिल्वर-10 
4. मो. बासिल- पैरा 100 मीटर-
5. मुरली श्रीशंकर- लॉन्ग जंप, एथलेटिक्स
 6. सर्वेश कुशारे- हाई-जंप - एथलेटिक्स 
7. अजय बाबू- वेटलिफ़्टिंग
8. ऋषिकांत सिंह- वेटलिफ़्टिंग
9. राजा मुथापंडी- वेटलिफ़्टिंग
10. ज्ञानेश्वरी यादव- वेटलिफ़्टिंग
11. हरजिंदर कौर- वेटलिफ़्टिंग- 
12. गुलवीर सिंह- 10,000मीटर- एथलेटिक्स
13. लवप्रीत सिंह- वेटलिफ़्टिंग – आज  

ब्रॉन्ज़-3
14. बिंदियारानी देवी- वेटलिफ़्टिंग
15. झंडू कुमार- पैरा हैवीवेट पावरलिफ़्टिंग
16. शिल्पा शाइला- पैरा शॉटपुट
17. सीमा- डिस्कस, एथलेटिक्स- आज


भारत के 17 मेडल
8 वेटलिफ़्टिंग
1 पैरा पावरलिफ़्टिंग
4 एथलेटिक्स- Long Jump, हाई जंप और 10,000मीटर 
2 पैरा शॉटपुट- एथलेटिक्स (Gold, Bronze)
2 पैरा 100 मीटर- एथलेटिक्स (Gold, Silver)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports, Commonwealth Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com