NEET 2026 की परीक्षा 21 जून को होने वाली है. वेस्टर्न रेलवे ने 21 जून को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. ये स्पेशल ट्रेनें अहमदाबाद-मुंबई, ओखा-गांधीनगर और भावनगर-गांधीग्राम के बीच चलेंगी. वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक, NEET-2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा और यात्रा की अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए, 20-21 जून को स्पेशल किराए पर तीन जोड़ी यानी 6 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
वेस्टर्न रेलवे ने खुद इसकी जानकारी अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए बताया कि वेस्टर्न रेलवे ने 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के लिए 6 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. ये ट्रेनें 20 और 21 जून को चलेगा. इनके लिए टिकट बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC पर शुरू हो गई है. चलिए आपको बताते हैं ट्रेन की टाइमिंग, रूट और बुकिंग की डिटेल.
बांद्रा टर्मिनस - मणिनगर (मुंबई से अहमदाबाद)
ट्रेन नंबर- 09471 / 09472
ट्रेन डिटेल्स- बांद्रा टर्मिनस से 20 जून को रात 09:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06:00 बजे मणिनगर पहुंचेगी.
भावनगर टर्मिनस–गांधीग्राम-भावनगर टर्मिनस स्पेशल
ट्रेन नंबर- 09254/09253
ट्रेन संख्या 09254 भावनगर टर्मिनस–गांधीग्राम स्पेशल शनिवार, 20 जून 2026 को भावनगर टर्मिनस से 11:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 16:10 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी. ऐसे ही ट्रेन संख्या 09253 गांधीग्राम–भावनगर टर्मिनस स्पेशल रविवार, 21 जून 2026 को गांधीग्राम से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा सोमवार, 22 जून 2026 को 00:35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी.
बांद्रा टर्मिनस - डॉ. अंबेडकर नगर (इंदौर)
ट्रेन नंबर- 09351 / 09352
ट्रेन डिटेल्स- मुंबई और मध्य प्रदेश के छात्रों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखकर यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है.
बुकिंग और अन्य जानकारी
ट्रेन की टिकट बुकिंग करने के लिए सभी रेल आरक्षण काउंटरों (PRS) और IRCTC वेबसाइट पर सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा छात्रों और उनके साथ यात्रा करने वाले अभिभावकों की मदद के लिए 13 स्टेशनों पर विशेष हेल्प डेस्क बनाए जा रहे हैं, जहां आरपीएफ और कमर्शियल स्टाफ मौजूद रहेंगे.
यह भी पढ़ें:- NEET एग्जाम के दिन DTC में फ्री यात्रा, कूलिंग जोन और पानी, जानिए क्या है दिल्ली में तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं