Shravani Mela Trains: सावन शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुका है. इसके साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है. बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है. ऐसे में कांवड़ यात्रा करने वाले भक्त अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं. ऐसे में ट्रेन में भक्तों का जत्था दिखना शुरू हो गया है. कांवड़ यात्रा करने वाले भक्त और आम यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. इसे देखते हुए दानापुर रेल मंडल ने 10 जोड़ी ट्रेनों का स्टोपेज बढ़ा गया है.
श्रावनी मेला के लिए दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया गया है. इसमें कुछ हॉल्ट और स्टेशनों को शामिल किया गया है. श्रावणी मेला के दौरान दानापुर मंडल के फतुहा, हरदास बीघा, खुसरूपुर, करौटा, अथमलगोला, मनकठा एवं गांधी हाल्ट/स्टेशनों पर इन ट्रेनों का 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक अस्थायी ठहराव किया जा रहा है.
इन ट्रेनों का बढ़ाया गया अस्थायी ठहराव
- गाड़ी सं. 13402 दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 17.18/17.20 बजे हरदास बीघा तथा 17.23/17.25 बजे खुसरूपुर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी .
- गाड़ी सं. 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 09.57/09.59 बजे खुसरूपुर तथा 10.02/10.04 बजे हरदास बीघा रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी .
- गाड़ी सं. 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 08.53/08.55 बजे फतुहा तथा 09.38/09.40 बजे अथमलगोला स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी .
- गाड़ी सं. 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 15.04/15.06 बजे अथमलगोला तथा 15.42/15.44 बजे फतुहा रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं. 18183 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस 17.34/17.36 बजे अथमलगोला तथा 17.51/17.53 बजे करौटा स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं. 18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस 06.49/06.51 बजे करौटा तथा 07.08/07.10 बजे अथमलगोला स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं. 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 04.11/04.13 बजे मनकठा स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं. 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 22.37/22.39 बजे मनकठा स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस 16.38/16.40 बजे मनकठा स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस 02.35/02.37 बजे मनकठा स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं. 13235 साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 19.53/19.55 बजे मनकठा स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं. 13236 दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस 08.08/08.10 बजे मनकठा स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं. 03235 साहिबगंज-दानापुर स्पेशल 19.53/19.55 बजे मनकठा स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं. 03236 दानापुर-साहिबगंज स्पेशल 08.08/08.10 बजे मनकठा स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं. 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 05.35/05.37 बजे मनकठा स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं. 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 00.30/00.32 बजे मनकठा स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं. 63231 पटना-डीडीयू मेमू 20.32/20.33 बजे गांधी हाल्ट पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं. 63232 बक्सर-पटना मेमू 10.02/10.03 बजे गांधी हाल्ट पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं. 63223 पटना-आरा मेमू 23.14/23.15 बजे गांधी हाल्ट पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी सं. 63224 आरा-पटना मेमू 03.53/03.54 बजे गांधी हाल्ट पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं