राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुविधाजनक एवं असरदार बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार लगातार कदम उठा रही है. इसी कड़ी में अब दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने बस सेवाओं की गुणवत्ता, कनेक्टिविटी और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक खास सर्वे शुरू किया है. इस सर्वे के जरिए आम लोगों से फीडबैक लेकर बस सेवाओं में सुधार की नई रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे रोजाना लाखों यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिल सके. इस सर्वे की जानकारी खुद डीडीसी ने अपने एक्स हैंडल पर दी है.
दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने बस रूट, भीड़भाड़ और कनेक्टिविटी समस्याओं को दूर करने के लिए IIT दिल्ली के सहयोग से एक विस्तृत जन सर्वेक्षण शुरू किया है. इस सर्वे में यात्री अपने डेली अनुभव, पसंदीदा समय और यात्रा की समस्याओं के बारे में फीडबैक दे सकते हैं, जो बेहतर बस मार्गों के पुनर्निर्धारण (Route Rationalization) में मदद करेगा.
DTC नेटवर्क को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें, ताकि हम आपको बेहतर सेवा दे सकें।
— Delhi Transport Corporation (@dtchq_delhi) June 12, 2026
दिल्ली परिवहन निगम (DTC) द्वारा दिल्ली बस नेटवर्क की कार्यक्षमता एवं कनेक्टिविटी में सुधार के उद्देश्य से किए जा रहे रूट रेशनलाइजेशन अध्ययन के तहत एक यात्री फीडबैक सर्वेक्षण आयोजित किया जा रहा है।
इस… pic.twitter.com/dNR0D0VYnE
DTC ने अपनी पोस्ट में लिखा कि दिल्ली परिवहन निगम नेटवर्क को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें, ताकि हम आपको बेहतर सेवा दे सकें. दिल्ली परिवहन निगम (DTC) द्वारा दिल्ली बस नेटवर्क की कार्यक्षमता एवं कनेक्टिविटी में सुधार के उद्देश्य से किए जा रहे रूट रेशनलाइजेशन अध्ययन के तहत एक यात्री फीडबैक सर्वेक्षण आयोजित किया जा रहा है. इस सर्वेक्षण का उद्देश्य बस यात्रियों की यात्रा संबंधी आवश्यकताओं, अनुभवों एवं अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से समझना है. प्राप्त सुझाव एवं फीडबैक दिल्ली के लिए अधिक कुशल, सुलभ एवं यात्री-केंद्रित सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के विकास में सहायक होंगे.
कैसे दें अपना सुझाव
DTC सभी बस यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे सर्वे में भाग लें और अपने बहुमूल्य सुझाव शेयर करें. सर्वे में शामिल होने के लिए DTC ने एक क्यूआर कोड शेयर किया है, जिसे स्कैन करके आप अपना फीडबैक शेयर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- पानी का बिल बकाया है? ग्रेटर नोएडा की OTS योजना में ब्याज पर 40% तक छूट, जानिए कैसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं