Aadhaar Biometric Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने आधार धारकों के लिए Mandatory Biometric Update (MBU) के फायदे बताए हैं. यह खास तौर पर बच्चों और छात्रों के लिए बहुत जरूरी है, जो आधार का इस्तेमाल पढ़ाई, स्कॉलरशिप और सरकारी सेवाओं में करते हैं. बायोमेट्रिक अपडेट कराने से व्यक्ति की पहचान सही बनी रहती है और आधार से जुड़ी सेवाएं आसानी से मिलती हैं. इससे वेरिफिकेशन में दिक्कत नहीं आती और काम जल्दी होता है.
आधार बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) क्या है?
Mandatory Biometric Update यानी आधार में बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट करना. इसमें उंगलियों के निशान यानी फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतली और फोटो को अपडेट किया जाता है. UIDAI की सलाह है कि बच्चों की उम्र के कुछ तय पड़ाव पूरे होने पर उनका बायोमेट्रिक अपडेट जरूर कराया जाए, ताकि आधार की पहचान सही, सुरक्षित और भरोसेमंद बनी रहे.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बायोमेट्रिक अपडेट क्यों जरूरी है?
आधार में बायोमेट्रिक जानकारी जैसे फोटो, फिंगरप्रिंट, आईरिस अपडेट रहना बहुत जरूरी होता है. सही और अपडेट बायोमेट्रिक से आपकी पहचान की पुष्टि आसानी से हो जाती है, जिससे कई जरूरी सेवाओं का लाभ बिना रुकावट मिल पाता है. जागरूकता अभियान के अनुसार, बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) से स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना, स्कॉलरशिप प्राप्त करना, इंटर्नशिप और फेलोशिप के लिए आवेदन इन कामों में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें:- सड़क दुर्घटना हो जाती है तो कैसे लें मुआवजा? किन-किन परिस्थितियों में मिलता है और क्या है पूरा प्रोसेस
छात्रों और परीक्षार्थियों के लिए फायदेजो NEET, JEE, CUET की परीक्षाओं की तैयारी या परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. उनके लिए अपडेट आधार बायोमेट्रिक बहुत फायदेमंद है. इससे रजिस्ट्रेशन और परीक्षा के दौरान पहचान सत्यापन आसान हो जाता है. इसके साथ ही पुराने या गलत बायोमेट्रिक डेटा की वजह से आने वाली ऑथेंटिकेशन की समस्याएं भी कम हो जाती हैं. इसलिए छात्रों और युवाओं को समय पर अपना आधार बायोमेट्रिक अपडेट जरूर करा लेना चाहिए.
किसे बायोमेट्रिक अपडेट कराना चाहिए?जिन बच्चों का आधार कम उम्र में बनवाया गया था, उन्हें बड़े होने पर बायोमेट्रिक अपडेट कराने की सलाह दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि उम्र के साथ चेहरे के नैन‑नक्श बदल जाते हैं. उंगलियों के निशान भी बदल सकते हैं. इस बदलाव की वजह से आधार से पहचान में दिक्कत आ सकती है. UIDAI का कहना है कि ऐसे योग्य आधार धारकों को अपना बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए नजदीकी अधिकृत आधार केंद्र पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए, ताकि आधार से जुड़ी सेवाओं में कोई परेशानी न हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं