विज्ञापन

LPG Subsidy पर बड़ी खबर, सस्‍ते गैस सिलेंडर के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने आधार जरूरी किया, डेडलाइन नोट कर लें

LPG Subsidy Aadhaar Update: 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए Biometric Aadhaar Authentication जरूरी होगा. जानिए BAA कैसे करें और कितने ग्राहकों का ऑथेंटिकेशन पूरा हो चुका है.

LPG Subsidy पर बड़ी खबर, सस्‍ते गैस सिलेंडर के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने आधार जरूरी किया, डेडलाइन नोट कर लें
LPG Subsidised Cylinder Update: पेट्रोलियम मंत्रालय ने जारी किया है आदेश

LPG Subsidy Update: घरेलू LPG सिलेंडर पर सब्सिडी पाने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य कर दिया है. यानी अगले महीने से लागू सब्सिडी के साथ तय रिटेल सेलिंग प्राइस (RSP) पर LPG रिफिल बुक करने के लिए ग्राहकों को BAA पूरा करना होगा.

मंत्रालय ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया. सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर का फायदा सिर्फ वास्तविक और पात्र परिवारों तक पहुंचाना है.

क्यों जरूरी किया गया BAA?

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन से हर LPG कनेक्शन को आधार-प्रमाणित उपभोक्ता से जोड़ा जा सकेगा. इससे सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों के वाणिज्यिक और औद्योगिक इस्तेमाल के लिए डायवर्जन को रोकने, डुप्लीकेट और अयोग्य कनेक्शन हटाने में मदद मिलेगी.

मंत्रालय ने कहा कि इससे LPG सब्सिडी पहुंचाने की व्यवस्था ज्यादा पारदर्शी होगी और इसका फायदा सही उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सकेगा.

सरकार ने साफ किया- जरूरतमंद परिवार सिलेंडर से वंचित नहीं होंगे

पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस फैसले को लेकर एक अहम स्पष्टीकरण भी दिया है. मंत्रालय ने कहा है कि इसका मकसद किसी भी जरूरतमंद परिवार को LPG सिलेंडर से वंचित करना नहीं है.

पात्र LPG उपभोक्ता कई आसान तरीकों से अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकते हैं.

19 सितंबर तक 27.43 करोड़ ग्राहकों का BAA पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 तक 27.43 करोड़ LPG उपभोक्ता यानी करीब 89.9% ग्राहकों का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा हो चुका है.

इन ग्राहकों को अब इस संबंध में कोई और प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में 60 लाख का 2BHK चाहिए, जानिए नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में कहां मिलेगा कैसा घर

घर बैठे भी कर सकते हैं BAA

LPG ग्राहक बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन के लिए अपनी सुविधा के मुताबिक अलग-अलग विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

1. सिलेंडर की डिलीवरी के समय: LPG सिलेंडर की डिलीवरी करने वाला व्यक्ति OMC के मोबाइल ऐप के जरिए मौके पर ही ग्राहक का BAA पूरा कर सकता है.

2. LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर: ग्राहक अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर जाकर भी बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन करा सकते हैं.

3. OMC मोबाइल ऐप से: ग्राहक घर बैठे अपने मोबाइल से भी ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग कंपनियों के ऐप उपलब्ध हैं:

  • Indane: IndianOil ONE
  • Bharatgas: HelloBPCL
  • HP Gas: HP PAY

LPG सब्सिडी पर सरकार का कितना खर्च?

सरकार के मुताबिक घरेलू LPG को किफायती बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार सरकारी तेल कंपनियों को हर साल हजारों करोड़ रुपये का मुआवजा देती है.

घरेलू LPG को लागत से कम कीमत पर बेचा जाता है. मंत्रालय के मुताबिक सितंबर 2026 में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर पर निहित सब्सिडी करीब 210 रुपये प्रति सिलेंडर है. वहीं, जून 2026 में ये सब्सिडी 721 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई थी.

सरकार का कहना है कि LPG सब्सिडी की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि इसका फायदा वास्तविक उपभोक्ताओं तक ही पहुंचे.

पहले भी कई बार बढ़ाई गई थी BAA की डेडलाइन

LPG ग्राहकों को BAA पूरा करने के लिए पहले 30 जून 2026 तक का समय दिया गया था. इसके बाद ग्राहकों को अतिरिक्त समय देने के लिए डेडलाइन कई बार बढ़ाई गई.

डेडलाइन को 31 जुलाई, 7 अगस्त, 15 अगस्त, 23 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और फिर 14 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया था.

अब सरकार ने 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए BAA अनिवार्य करने का फैसला किया है.

मंत्रालय ने कहा है, 'अगर किसी ग्राहक को LPG सेवा या BAA से जुड़ी कोई परेशानी है, तो वो टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800 2333 555 पर संपर्क कर सकता है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Subsidy, LPG Subsidy New Rule, LPG Subsidy Rules 2026, LPG Subsidy Update, Biometric Aadhaar Authentication
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com