Badrinath Dham: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आखिरी और सबसे खास पड़ाव बद्रीनाथ मंदिर अब श्रद्धालुओं के लिए खुलने जा रहा है. चार धाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से होती है, जिसके बाद गंगोत्री और फिर केदारनाथ आता है. इसका समापन बद्रीनाथ में होता है. इस साल अक्षय तृतीया के अवसर पर, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया था. वहीं, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, केदारनाथ धाम के कपाट आज 22 अप्रैल को खुल गए हैं. अब, कल यानी 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुलने जा रहे हैं.
बद्रीनाथ धाम पहाड़ों में लगभग 3,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है और अलकनंदा नदी के किनारे बसा हुआ है.
बद्रीनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
बता दें कि केदारनाथ धाम की तरह ही बद्रीनाथ धाम के लिए भी रजिस्ट्रेशन जरूरी है. अच्छी बात यह है कि आप ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
ऑफलाइन तरीकाआप हरिद्वार, ऋषिकेश या सोनप्रयाग जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड या कोई भी पहचान पत्र जरूरी होगा.
ऑनलाइन तरीका- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उत्तराखंड टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in खोलें.
- इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी पंजीकरण किया जा सकता है.
फ्लाइट से
अगर आप फ्लाइट से बद्रीनाथ धाम जाना चाहते हैं, तो सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है. वहां से टैक्सी लेकर बद्रीनाथ जाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- Kedarnath Opening 2026: आज खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, जानें नए नियम, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और यात्रा का रूट
ट्रेन सेट्रेन से जाने के लिए सबसे पास ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है. यहां से बस या टैक्सी आसानी से मिल जाती है.
सड़क सेवहीं, अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं, तो दिल्ली से बस पकड़कर हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचें. वहां से बद्रीनाथ के लिए सीधी बस और टैक्सी मिल जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं