जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. केंद्र सरकार ने लोगों की गिनती के दौरान पूछे जाने वाले 40 सवालों को अधिसूचित किया है, जिनमें जाति और कोविड-19 टीकाकरण से जुड़ी जानकारी भी शामिल है. हिमपात वाले क्षेत्रों में 1 सितंबर से पहले हाउस लिस्टिंग और इसके बाद जनसंख्या गणना का काम शुरू होगा. वहीं, लोगों को 17 से 31 अगस्त तक ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन यानी खुद अपनी जानकारी दर्ज करने का विकल्प भी मिलेगा. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रोसेस क्या है और इसे कैसे भरा जा सकता है. यहां जानते हैं पूरा प्रोसेस-
हाउस लिस्टिंग क्या है?
इस बार की जनगणना दो चरणों में की जाएगी. पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और दूसरे चरण में जनसंख्या गणना होगी. हाउस लिस्टिंग में अधिकारी घर जाकर जानकारी इकट्ठा करेंगे और मकानों की संख्या इकट्ठी करेंगे. इस चरण में मकानों की गणना की जाएगी. यह प्रक्रिया सेल्फ एनुमरेशन पार्टल यानि स्वगणना के माध्यम से भी की जा सकती है.
इसमें परिवार का मुखिया या कोई सदस्य पोर्टल पर जाकर घर और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी खुद भी भर सकता है. इस बात का ध्यान रखें कि 1 ही मोबाइल नंबर से सिर्फ 1 ही घर का लॉनिग हो सकता है, जिसकी एंट्री परिवार के मुखिया की ओर से होगी. इस बात का ध्यान रखें कि मुखिया का नाम बदला नहीं जा सकता.
क्या है सेल्फ एन्यूमरेशन?
सेल्फ एन्यूमरेशन एक विशेष सुविधा है. यह उस विशेष राज्य या संघ राज्य क्षेत्र में हाउस लिस्टिंग कार्य शुरू होने से 15 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा. ये सुविधा सिर्फ 15 दिनों के लिए ही उपलब्ध होगी.
सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल में एंट्री का तरीका क्या है?
- सबसे पहले https://se.census.gov.in/ पोर्टल खोलें.
- फिर अपना राज्य या केंद्र शासित प्रदेश भरें.
- इसके बाद परिवार का मुखिया अपना नाम, मोबाइल नंबर करें और अपनी भाषा चुनें. फिर इसे OTP से वेरिफाई करें.
- फिर आपको जिला, नजदीकी स्थान चिन्ह भरने का विकल्प दिखेगा, वहां क्लिक करें और फिर मैप पर आपको मार्कर दिखेगा. वहीं, अपने घर का् एरिया प्वाइंट-आउट करें.
- इसके बाद HLO प्रशनावली पेज खुलेगा, अधिकतर प्रश्नों में ऑप्शन दिए होंगे, जिन्हें आपको भरना होगा.
- पोर्टल में जानकारी देते समय अगर कोई प्रश्न या डिटेल रह जाती है, तो सिस्टम खुद आपको इसकी जानकारी देगा.
- सभी डिटेल भरे जाने के बाद एक बार सारी डिटेल चेक करें और इसे सब्मिट कर दें.
- सब्मिशन के बाद एच से जुड़ा 11 अंकों का एससी आईडी आपको दिखाई देगी. ये आपको आपके मोबाइल फोन पर भी एसएमएस पर मिलेगा.
- जब जनगणना करने वाले आपके घर आए, तो ये ऐसी आईडी उनके साथ शेयर करें.
ये भी पढ़ें - धर्म, जाति, कितने बैंक खाते, कोविड वैक्सीन कहां लगी? जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, तारीख नोट कर लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं