Bharat Taxi: आज के दौर में ऐप-बेस्ड टैक्सी सर्विसेज ड्राइवरों के लिए कमाई का अहम जरिया बन चुकी हैं. OLA, Uber और Rapido के बाद अब भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने देश का पहला सहकारी राइड-हेलिंग ऐप Bharat Taxi App भी लॉन्च कर दिया है. ये ऐप Sahakar Taxi Cooperative Ltd. द्वारा चलाया जा रहा है. ऐसे में एक आम सवाल यह उठता है कि क्या एक ही ड्राइवर भारट टैक्सी के साथ-साथ OLA, Uber और Rapido में भी कैब चला सकता है? आइए जानते हैं इस बारे में-
Holi 2026: होली पर ट्रेन का कंफर्म टिकट कैसे बुक करें? बड़े काम आएंगी ये स्मार्ट टिप्स
क्या मल्टी-प्लेटफॉर्म पर काम करने की अनुमति है?
अगर आप भारत टैक्सी में बतौर ड्राइवर लगने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर यह है कि भारत में ज्यादातर कैब एग्रीगेटर ड्राइवरों को केवल एक ऐप तक सीमित नहीं रखते. यानी ड्राइवर चाहें तो OLA, Uber, Rapido या जैसे कई प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं. कानूननी तौर पर इस पर कोई सीधी रोक नहीं है, बस आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. जैसे-
- जिस ऐप की राइड आप स्वीकार करते हैं, उसी के नियमों का पालन करना जरूरी होता है.
- एक ही समय पर दो ऐप से राइड लेकर देरी करना, बार-बार कैंसिल करना या गलत व्यवहार करना आपकी रेटिंग और अकाउंट पर बुरा असर डाल सकता है.
हर कंपनी की अपनी पॉलिसी होती है और कुछ शहरों में स्थानीय प्रशासन की गाइडलाइंस भी लागू होती हैं. इसलिए बिना शर्तें पढ़े मल्टी-प्लेटफॉर्म पर काम करना आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है. सही प्लानिंग और समझदारी से ऐप मैनेजमेंट किया जाए, तो यह तरीका कमाई को ज्यादा स्थिर और फायदेमंद बना सकता है.
जरूरी दस्तावेज पूरे होना अनिवार्य- एक ही गाड़ी को कई ऐप पर चलाने के लिए आपके पास सभी वैध दस्तावेज होने चाहिए. इनमें कमर्शियल वाहन परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और सही बीमा पॉलिसी शामिल हैं.
- गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कमर्शियल कैटेगरी में होना चाहिए और बीमा में कमर्शियल या राइड-शेयरिंग उपयोग का कवर होना जरूरी है.
- अगर दस्तावेज अपडेट नहीं हैं, तो किसी भी प्लेटफॉर्म पर आपकी प्रोफाइल ब्लॉक हो सकती है और जांच के दौरान चालान या कार्रवाई भी हो सकती है.
एक साथ कई ऐप चलाने से कैंसिलेशन रेट बढ़ने और रेटिंग गिरने का जोखिम रहता है. बेहतर यही है कि पीक टाइम में किसी एक ऐप को प्राथमिकता दें और खाली समय में दूसरे ऐप पर एक्टिव रहें. इससे कमाई बढ़ेगी और अकाउंट सस्पेंड होने का खतरा भी कम रहेगा.
इस तरह सही जानकारी, पूरे दस्तावेज और समझदारी भरी प्लानिंग के साथ एक ड्राइवर कई प्लेटफॉर्म पर कैब चला सकता है. लेकिन लापरवाही करने पर फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं