विज्ञापन

सीएम सम्राट ने 105.68 लाख पेंशनधारियों के खाते में भेजे 1233 करोड़ रुपये, ऐसे चेक करें अपना अकाउंट

बिहार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के अकाउंट में अगस्त महीने का पेंशन जारी किया गया है. सीएम सम्राट चौधरी ने DBT से पैसे अकाउंट में भेजे हैं.

सीएम सम्राट ने 105.68 लाख पेंशनधारियों के खाते में भेजे 1233 करोड़ रुपये, ऐसे चेक करें अपना अकाउंट
बिहार में अगस्त महीने का पेंशन जारी
IANS

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के अकाउंट में 10 सितंबर को पेंशन राशि भेजी है. सीएम ने अगस्त महीने की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि DBT के माध्यम से लाभार्थियों के ट्रांसफर कर दी है. 10 सितंबर को सामाजिक सुरक्षा के पेंशन को ट्रांसफर करने के लिए मुंगेर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जहां सीएम ने रिमोट के जरिए DBT से पेंशन लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर की.

पेंशनधारियों के अकाउंट में कितने पैसे आए

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए अगस्त महीने के मद में 105.68 लाख पेंशनधारियों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए. इसके तहत पेंशन लाभार्थियों के अकाउंट में 1100 रुपये पेंशन भेजे गए हैं. सीएम ने DBT के जरिए 1233.87 करोड़ रुपये लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर किए. 

1100 रुपये का मासिक पेंशन मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निशक्ता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्ता पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों को भेजी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे चेक करें अकाउंट में पेंशन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन 10 सितंबर को लाभार्थियों के अकाउंट में भेजी गई है. हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाला लाभार्थी आसानी से पेंशन चेक कर सकते हैं. आपके अकाउंट में जो मोबाइल नंबर जुड़ा है उस पर पेंशन आने का मैसेज आ जाएगा. इसके लिए आपका मोबाइल नंबर ऑन होना चाहिए.

अगर आपका मोबाइल बंद है तो आप अपने अकाउंट के पासबुक को अपडेट कराएं, आपके अकाउंट में पेंशन की राशि दिखेगी. आप चाहें तो ATM से भी अपने अकाउंट का स्टेटमेंट निकालकर पेंशन राशि को चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः

किराए पर घर देने वाले मकान मालिक हो जाएं सावधान! आ सकता है टैक्स से जुड़ा नोटिस

EPF एडवांस निकालने का नियम बदला, EPFO ने बताया कब-कैसे और कितनी बार निकाल सकते हैं पैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Security Pension Bihar, Social Security Pension Scheme, Samrat Chaudhary, Social Security Pension, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com