विज्ञापन

बिहार में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कोने-कोने से 17 जून को चलेंगी 26 स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

बिहार में 17 जून को पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने तैयारी कर ली है. परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए दो दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है.

बिहार में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कोने-कोने से 17 जून को चलेंगी 26 स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
बिहार में 17 जून को कोने-कोने से चलेंगी 26 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

बिहार में पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा था. कुछ उपद्रवियों ने परीक्षा के लिए पर्याप्त ट्रेनों की व्यवस्था न होने का आरोप लगाते हुए पथराव और तोड़फोड़ किया. जिसके बाद अब रेलवे पूरी तरह से सतर्कता दिखा रहा है. रेलवे की तरफ से 16-17 जून को परीक्षा के लिए स्पेशनल ट्रेनें संचालित की जा रही है. रेलवे ने बताया कि 17 जून को 26 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इससे पहले मंगलवार, 16 जून को भी बिहार में अलग-अलग स्टेशनों से स्पेशल ट्रेन चलाई गईं.

यहां देखें कल चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

  • पटना से 07.15 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
  • बक्सर से 13.30 बजे दानापुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी.
  • बक्सर से 18.00 बजे पटना के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
  • किऊल से 12.30 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन वाया शेखपुरा, नवादा चलाई जाएगी.
  • गया से 17.30 बजे किऊल के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा, यह परीक्षा स्पेशल वाया नवादा, शेखपुरा चलायी जाएगी.
  • बख्तियारपुर से 08.00 बजे राजगीर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन वाया बिहारशरीफ, नालंदा होगा.
  • राजगीर से 13.00 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन वाया नालंदा, बिहारशरीफ चलेगी.
  • बख्तियारपुर से 15.30 बजे राजगीर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा, यह परीक्षा स्पेशल वाया बिहारशरीफ, नालंदा चलायी जाएगी.
  • राजगीर से 18.15 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन वाया नालंदा, बिहारशरीफ चलाई जाएगी.
  • बेतिया से 13.00 बजे हाजीपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया मुजफ्फरपुर चलाई जाएगी.
  • बेतिया से 18.00 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा, यह ट्रेन वाया मुजफ्फरपुर चलेगी.
  • दौरम मधेपुरा से 13.30 बजे हाजीपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
  • मधुबनी से 13.00 बजे सोनपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन.
  • मधुबनी से 18.00 बजे सिवान के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन संचालित होगी.
  • मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन.
  • मुजफ्फरपुर से 18.00 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी.
  • समस्तीपुर से 13.00 बजे सीवान के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन.
  • समस्तीपुर से 18.00 बजे हाजीपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन.
  • पूर्णिया कोर्ट से 18.00 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
  • सहरसा से 14.00 बजे हाजीपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन संचालित होगी.
  • सुपौल से 13.00 बजे देवघर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.
  • औरंगाबाद से 14.00 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
  • औरंगाबाद से 18.30 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन.
  • हाजीपुर से 18.00 बजे छपरा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी. 
  • सोनपुर से 16.00 बजे मुजफ्फरपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
  • नवगछिया से 16.00 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन.

यह भी पढे़ं-

लालू के लिए खास कमरा, महीनेभर की मोहलत; राबड़ी ने बंगले को लेकर सरकार को लिखा पत्र

सीता के जन्मस्थान जनकपुर से राम नगरी अयोध्या तक चलेगी ट्रेन, यूपी, बिहार से नेपाल तक जाएगा सर्किट

लेखक के बारे में
img
सोमू आनंद
Reporter
सोमू आनंद बिहार से NDTV के लिए रिपोर्ट करते हैं। बिहार के समाज, राजनीति, पब्लिक पॉलिसी, पर्यावरण, खेती - किसानी, और प्रशासन से जुड़ी खबरें कवर करते है... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Special Train List, Special Train List News, Special Train List Today, Bihar Constable Recruitment Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com