बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार सरकार को 10 सर्कुलर सरकारी बंगले के लिए पत्र लिखा है. राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर बंगला खाली करने को लेकर सरकार से एक महीने की मोहलत मांगी है. इस पत्र के माध्यम से राबड़ी देवी ने लालू यादव के स्वास्थ्य का हवाला दिया है, साथी उन्होंने बताया है कि 10 सर्कुलर सरकारी बंगले में लालू यादव के स्वास्थ्य को देखते हुए लिफ्ट लगाई गई है. उनके लिए अलग कमरा बनाया गया है कि उन्हें इंफेक्शन से बचाया जाए और उनके स्वास्थ्य कारणों को देखते हुए डॉक्टर के निर्देश पर एक अलग से कैमरा बनाया गया है. ऐसे में अगर वह 10 सर्कुलर सरकारी बंगला खाली करते हैं तो उनके स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है. डॉक्टर के निर्देश से लाल यादव के लिए पूरी अलग व्यवस्था की गई है.
लालू के लिए कमरे बनाने में लगेगा समय
पत्र में राबड़ी देवी ने अपने नए आवंटित सरकारी बंगले 39 हार्डिंग रोड में भी सरकार से मांग की है कि ऐसे कमरे बनाने में अभी वक्त लगेगा, जब तक लालू यादव को यहां से शिफ्ट नहीं किया जा सकता है. इसी सबके बीच लालू यादव और राबड़ी देवी का कौटिल्य नगर स्थित आवास पर अलग से रहने की व्यवस्था बनाई गई है. वहां पर भी काम लगभग पूरा है, कुछ दिनों पहले राबड़ी देवी भी उस बंगले का निरीक्षण करने भी पहुंची थीं.
वहीं, सरकार के नोटिस दिए हुए 15 दिन समाप्त हो चुके हैं. राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग से तीसरा नोटिस मई महीने में आया था, विभाग और जिला प्रशासन ने राबड़ी देवी को 15 दिनों का वक्त दिया था. 10 सर्कुलर सरकारी बंगले को खाली करने का जिसकी अवधि समाप्ति हो चुकी हैं, जिसके बाद राबड़ी देवी ने सरकार को पत्र लिख कर वक्त मांगा है.
राबड़ी के पत्र के बाद सरकार के जवाब का इंतजार
हालांकि इन सबके बीच सांसद मिसा भारती ने कहा था कि लालू परिवार जल्दी इस बंगले को खाली कर देगा, ऐसे में मिसा भारती अभी दिल्ली में हैं. संभवत उनके आने के बाद लालू परिवार इस बंगले को खाली करने का फैसला भी आगे कर सकती है. अब राबड़ी देवी के पत्र के बाद लालू परिवार और राजद के समर्थकों को बिहार सरकार के जवाब का इंतजार है.
ऐसे में माने तो इन कारणों पर बिहार सरकार राबड़ी देवी को एक महीने का वक़्त लालू यादव के स्वास्थ्य कारणों पर दे सकती. हालांकि की इन सब के बीच लालू परिवाद ने अपना पूरा सुरक्षा लौटा दी है. यह फ़ैसला सरकार द्वारा लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा कम करने के बाद लिया गया.
यह भी पढे़ं-
बिहार में सिक्योरिटी पॉलिटिक्स! अब तेज प्रताप ने लिया बड़ा फैसला, सम्राट सरकार को दी चेतावनी
तीन-तीन नोटिस, 15 दिनों का अल्टीमेटम भी खत्म, लालू परिवार ने खाली नहीं किया बंगला... अब आगे क्या?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं