विज्ञापन

सीतामढ़ी-अयोध्या के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी, 435 किमी का रूट 6 घंटे में, रेल मंत्री ने दी हरी झंडी

Sitamarhi-Ayodhya Vande Bharat Express: बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है. ये सीतामढ़ी को अयोध्या से जोड़ेगी.रेल मंत्री ने इसे सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है और अब इस पर रेल मंत्रालय आगे अध्ययन करा रहा है.

सीतामढ़ी-अयोध्या के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी, 435 किमी का रूट 6 घंटे में, रेल मंत्री ने दी हरी झंडी
Sitamarhi-Ayodhya Vande Bharat Express: सीतामढ़ी-अयोध्या वंदे भारत
NDTV
पटना:

बिहार के सीतामढ़ी जिले और उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी है. ये ट्रेन मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी और भगवान राम की नगरी अयोध्या को जोड़ेगी.यह ट्रेन माता सीता के जन्मस्थान पुनौराधाम और अयोध्या धाम के बीच करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ा फायदा पहुंचाएगी.ये ट्रेन सीतामढ़ी जंक्शन, रक्सौल,सुगौली, नरकटियागंज, गोरखपुर और अयोध्या धाम होकर ले जाने का प्रस्ताव है. नई वंदे भारत 435 किमी का सफर करीब 6-6.30 घंटे में पूरा करेगी.

मां सीता और राम की नगरी जोड़ेगी ये ट्रेन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए पत्र लिखा था. जदयू राज्यसभा सांसद संजय झा ने भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस रूट पर वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव दिया है. रेल मंत्रालय ने इस पर पॉजिटिव सिग्नल दिया है. सीतामढ़ी में भव्य जानकी मंदिर के उद्घाटन, प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर इस नई वंदे भारत ट्रेन को चालू किया जा सकता है. रेल मंत्रालय ने इसे सैद्धांतिक मंजूरी देने के साथ व्यावहारिक अध्ययन करने को कहा है. 

दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14047-14048)

अभी सीतामढ़ी से अयोध्या के बीच सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों को दूरी 9 से 14 घंटे लगते हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने के बाद ये यात्रा 6 से 7 घंटे में पूरी होगी.अभी सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच मुख्य ट्रेनों में अमृत भारत एक्सप्रेस (दरभंगा से सीतामढ़ी और अयोध्या वाया आनंद विहार तक) और सद्भावना एक्सप्रेस है. वंदे भारत एक्सप्रेस की आधिकारिक घोषणा के बाद रेलवे बोर्ड इस वंदे भारत ट्रेन का टाइमटेबल, ट्रेन नंबर और रेल किराये की जानकारी दे सकता है. सरकार राम-जानकी मार्ग को फोरलेन रोड बनाने का काम भी कर रही है, जो वैकल्पिक सड़क मार्ग होगा.ये ट्रेन हर रविवार को रात 10:15 बजे सीतामढ़ी से खुलती है और अगले दिन सुबह 09:05 बजे अयोध्या धाम पहुंचती है .दिल्ली से ट्रेन शनिवार को सीतामढ़ी के लिए रवाना होती है. गैर एसी ट्रेन पुश-पुल तकनीक से लैस है और सस्ती ट्रेन है. 

यूपी-बिहार के बीच अभी तीन वंदे भारत 

1. पटना-गोमती नगर (लखनऊ) वंदे भारत एक्सप्रेस 

पटना-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ती है.यह ट्रेन लगभग 544 किमी की दूरी 8.25 घंटे में तय करती है. यह सोमवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है. पटना जंक्शन से सुबह 6:05 बजे चलती है. फिर आरा जंक्शन, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या धाम जंक्शन होते हुए गोमती नगर लखनऊ दोपहर 02:30 बजे पहुंचती है. वापसी में यह ट्रेन गोमती नगर से दोपहर 3:20 बजे खुलकर रात 11:45 बजे पटना पहुंचती है.

2. पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 

पटना-गोरखपुर ट्रेन बिहार की राजधानी के पाटलिपुत्र जंक्शन को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर से जोड़ती है. यह ट्रेन 384 किमी की दूरी लगभग 7 घंटे में तय करती है. ये हफ्ते में 6 दिन चलती है. गोरखपुर जंक्शन में सुबह 5:40 बजे शुरू होती है. कप्तानगंज,बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी (बापूधाम), मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र जंक्शन में दोपहर 12:40 बजे पहुंचती है. वापसी में यह पाटलिपुत्र जंक्शन से दोपहर 3:30 बजे चलकर रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचती है.

3. देवघर से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

झारखंड के शहर देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस भी यूपी-बिहार से गुजरती है. देवघर से खुलकर बिहार के जमुई, क्युल, मोकामा, पटना, आरा और बक्सर स्टेशनों पर ये रुकती है और काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी तक जाती है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sitamarhi Ayodhya Vande Bharat Express, Sitamarhi-Ayodhya Vande Bharat Train, UP Bihar Train Name, Railway Minister Ashwini Vaishnaw, Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com