Bank Holidays In April 2023: वित्त वर्ष (Financial Year) 2023 खत्म हो चुका है. जिसके बाद आज नए वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल 2023 की शुरुआत होगी. हर महीने की तरह इस महीने भी बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से अप्रैल 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays In April 2023) की लिस्ट जारी कर दी गई हैं. आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट के मुताबिक, अप्रैल 2023 में अलग-अलग राज्यों में 15 दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे. अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें. अगर बैंकों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी तो आप ये जरूरी काम नहीं कर पाएंगे.
अप्रैल महीने में साप्ताहिक छुट्टियों से लेकर अलग-अलग राज्यों में होनेवाले त्योहारों के चलते 15 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेगी. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अप्रैल में कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं.जिसे देखकर आप समय रहते अपने सभी जरूरी काम आसानी से निपटा सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
अप्रैल में इन दिनों रहेगी बैंकों की छुट्टी (Bank Holidays In April 2023)
RBI कैलेंडर के मुताबिक, साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ राज्यों के स्थानीय त्योहारों के चलते भी अप्रैल में कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं.
- 1 अप्रैल 2023: बैंक अकाउंट क्लोजिंग के चलते सभी राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी. (चंडीगढ़,मिजोरम, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
- 2 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 4 अप्रैल 2023: महावीर जयंती के मौके पर मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे.
- 5 अप्रैल 2023: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिवस के मौके पर तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
- 8 अप्रैल 2023: दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 9 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 14 अप्रैल 2023: अंबेडकर जयंती के अवसर पर बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, देहरादून, अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, श्रीनगर और केरल में बैंक बंद रहने वाले हैं.
- 15 अप्रैल 2023: बोहाग बिहू के मौके पर अगरतला, गुवाहाटी, कोच्ची, कोलकाता, शिमला और केरल में बैंक बंद रहेंगे.
- 16 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 18 अप्रैल 2023: शब-ए-क़दर- के चलते जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
- 21 अप्रैल 2023: ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के अवसर पर अगरतला, जम्मू, कोच्ची, श्रीनगर और केरल में बैंक बंद रहेंगे.
- 22 अप्रैल 2023: चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी.
- 23 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 30 अप्रैल 2023:रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं