विज्ञापन

अयोध्या-जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस में केवल भारतीय-नेपाली नागरिक करेंगे यात्रा, 365 से 1360 रुपये होगा किराया, जानें बुकिंग-तत्काल-RAC टिकट के नियम

Saryu Kamala Express Booking Start: अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू होने से पहले टिकट बुकिंग और यात्रियों के लिए नियम जारी कर दिए गए हैं.

अयोध्या-जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस में केवल भारतीय-नेपाली नागरिक करेंगे यात्रा, 365 से 1360 रुपये होगा किराया, जानें बुकिंग-तत्काल-RAC टिकट के नियम
Ayodhya-Janakpur Saryu Kamala Express Ticket Booking Rules
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • सरयू-कमला एक्सप्रेस की टिकट बुकिंग शुरू.
  • 28 नवंबर से ट्रेन की नियमित सेवा शुरू होगी.
  • टिकट बुकिंग और यात्रियों के लिए नियम जारी.

Saryu Kamala Express Booking Start: अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच चलने वाली साप्ताहिक सरयू-कमला एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू होने से पहले टिकट बुकिंग और यात्रियों के लिए नियम जारी कर दिए गए हैं. जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट के बीच ट्रेन नंबर 15595 का नियमित संचालन 28 नवंबर 2026 से हर शनिवार और अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच वापसी ट्रेन नंबर 15596 का संचालन 30 नवंबर 2026 से हर सोमवार को रवाना होगी.

इस ट्रेन में 17 कोच होंगे, जिसमें 2 एसी 2-टियर, 3 एसी 3-टियर, 3 एसी 3-टियर इकोनॉमी, 7 स्लीपर क्लास और 2 एसएलआर (SLR) कोच शामिल हैं. 

सरयू-कमला एक्सप्रेस का किराया

अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम (JKDN) तक के लिए किराया निर्धारित कर दिया गया है. इसमें कोच के हिसाब से सबसे कम किराया 365 रुपये से शुरू है, जबकि 2 टियर का किराया 1360 रुपये से शुरू है. मूल किराये के अतिरिक्त आरक्षण शुल्क, लागू सरचार्ज और जीएसटी नियमानुसार देने होंगे.

स्लीपर क्लास: 365 रुपये से शुरू

एसी 3-टियर इकोनॉमी: 885 रुपये

एसी 3-टियर: 965 रुपये

एसी 2-टियर: 1360 रुपये

ट्रेन संख्या 15595 जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट का पूरा शेड्यूल

 स्टेशनकोड आगमन प्रस्थान
जनकपुर धाम (नेपाल) JKDN13:10 (शनिवार)
जयनगर कस्टम्स यार्ड (नेपाल)JYGN14:25 15:25 
मधुबनी MBI15:4815:50 
शीशो SHEO17:1017:15 
सीतामढ़ीSMI19:0019:05 
रक्सौलRXL21:35 21:40
नरकटियागंजNKE22:50 23:20 
पनियाहवा PNYA Pass 02:00
गोरखपुरGKP03:5504:05 
बस्तीBST 05:1905:22 
मनकापुरMUR06:2806:30 
शीशोSHEO17:1017:15 
अयोध्या धामAY07:2507:30 
अयोध्या कैंट AYC|08:10 (रविवार) 


ट्रेन संख्या 15596 अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम का पूरा शेड्यूल

स्टेशन कोडआगमन प्रस्थान
अयोध्या कैंटAYC17:50 (सोमवार) 
अयोध्या धामAY18:2018:25
मनकापुरMUR19:3019:32 
बस्ती BST20:3720:40
गोरखपुरGKP22:1322:23 
पनियाहवाPNYAPass00:40 
नरकटियागंजNKE 01:5002:20 
रक्सौलRXL03:1003:15
सीतामढ़ीSMI04:4204:47 
शीशोSHEO06:0506:10 
मधुबनी MBI07:00 07:02 
जयनगर (भारत)JYG08:3010:30 
जयनगर कस्टम्स यार्ड (नेपाल)JYGN08:4510:45 
जनकपुर धाम (नेपाल)JKDN12:40 (मंगलवार) 

यात्रा के लिए नियम

रेलवे बोर्ड द्वारा इस सेवा के लिए विशेष वाणिज्यिक और यात्रा नियम तय किए गए हैं. इस ट्रेन में केवल भारत और नेपाल के नागरिक ही वैध पहचान पत्र के साथ यात्रा कर सकेंगे. आरक्षण के दौरान पहचान पत्र और राष्ट्रीयता का विवरण दर्ज करना होगा. ट्रेन पूरी तरह आरक्षित रहेगी और केवल कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति मिलेगी. इसमें तत्काल, प्रीमियम तत्काल, आरएसी (RAC) और अन्य विशेष कोटे की सुविधा नहीं होगी.

सीट कोटा और एडवांस बुकिंग

कुल आरक्षित सीटों में 70 प्रतिशत एंड-टू-एंड कोटा और 30 प्रतिशत रोड साइड (मध्यवर्ती स्टेशनों के लिए) कोटा निर्धारित है. एडवांस रिजर्वेशन अधिकतम 60 दिन पहले कराया जा सकेगा. भारत से यात्री ऑनलाइन या देशभर के किसी भी पीआरएस (PRS) काउंटर से टिकट बुक करा सकेंगे. वहीं, नेपाली नागरिक आईआरसीटीसी की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग कर सकेंगे.

प्रथम एसी में 70 किलोग्राम, द्वितीय एसी में 50 किलोग्राम तथा तृतीय एसी और स्लीपर श्रेणी में 40-40 किलोग्राम सामान निशुल्क ले जाने की अनुमति होगी. इससे अधिक सामान पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा, जबकि पार्सल और माल की बुकिंग नहीं होगी.

यह भी पढ़ें | फ्लाइट ही नहीं, ट्रेन से भी पहुंच सकते हैं विदेश: भारत से पड़ोसी देशों तक चलती हैं ये रेल सेवाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saryu Kamala Express, Saryu Kamala Express News, Saryu Kamala Express Route, Ayodhya To Janakpur Dham Train, India Nepal Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com