विज्ञापन

Apple का यह सेफ्टी फीचर बच्‍चों पर रखेगा न‍िगरानी, स्‍टेप बाय स्‍टेप यह है पूरा प्रोसेस

Apple का नया Child Safety System बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाने के लिए लाया गया है. इसमें Child Account, ऐप कंट्रोल, नए कॉन्टैक्ट की परमिशन और स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट जैसे कई फीचर्स शामिल हैं.

Apple का यह सेफ्टी फीचर बच्‍चों पर रखेगा न‍िगरानी, स्‍टेप बाय स्‍टेप यह है पूरा प्रोसेस
बच्‍चों की सुरक्षा के ल‍िए ऐपल का यह सेफ्टी है जरूरी.
Photo Credit : Apple

अगर आपके बच्चे iPhone, iPad या Mac इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है. Apple ने WWDC 2026 में बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को मजबूत बनाने के लिए नया Child Safety System पेश किया है. इस नए सिस्टम की मदद से माता-पिता ये तय कर सकेंगे कि बच्चे कौन-सा कंटेंट देख सकते हैं, किन ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, किससे संपर्क कर सकते हैं और स्क्रीन पर कितना समय बिताएंगे. Apple का कहना है कि ये नए फीचर्स बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने और पैरेंटल कंट्रोल को पहले से ज्यादा आसान बनाने के लिए लाए गए हैं.

Child Account  से मिलेगी ज्यादा सुरक्षा

Apple के मुताबिक बच्चों के लिए चाइल्ड एकाउंट बनाना सबसे जरूरी होगा. इस अकाउंट के जरिए उम्र के हिसाब से सुरक्षा सुविधाएं अपने आप लागू हो जाएंगी. बच्चे केवल अपनी उम्र के अनुसार कंटेंट देख पाएंगे और कई एडल्ट वेबसाइट्स तक उनकी पहुंच सीमित रहेगी. App Store पर भी उम्र आधारित नियम लागू होंगे. 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Child Account जरूरी होगा, जबकि 18 साल तक के यूजर्स के लिए भी ये सुविधा उपलब्ध रहेगी.

माता-पिता तय कर सकेंगे कौन-से ऐप्स इस्तेमाल होंगे

नए सिस्टम में पैरेंट्स को ऐप्स पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा. वे वो तय कर सकेंगे कि बच्चा कौन-कौन से ऐप्स इस्तेमाल कर सकता है. जरूरत के मुताबिक नए ऐप्स जोड़े या हटाए भी जा सकेंगे. इससे बच्चों के फोन पर सिर्फ वही ऐप्स रहेंगे जिन्हें माता-पिता सही समझते हैं.

Add image caption here

ब्राउजिंग से पहले लेनी होगी परमिशन

Apple ने 'Ask to Browse' नाम का नया फीचर भी जोड़ा है. इसके तहत अगर बच्चा Safari में किसी नई वेबसाइट पर जाना चाहेगा तो उसे पहले पेरेंट्स की अनुमति लेनी होगी. ये फीचर iPhone, iPad और Mac तीनों पर काम करेगा और बच्चों की इंटरनेट ऐक्टिविटीज पर नजर रखने में मदद करेगा.

नए कॉन्टैक्ट्स पर भी रहेगा कंट्रोल

अब माता-पिता ये भी तय कर सकेंगे कि बच्चे मैसेजेस, FaceTime और Phone के जरिए किन लोगों से संपर्क कर सकते हैं. अगर बच्चा किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू करना चाहेगा तो पहले पैरेंट्स की मंजूरी जरूरी होगी. इससे अनजान लोगों से संपर्क का जोखिम कम होगा.

स्क्रीन टाइम पर भी होगी नजर

Apple ने Time Allowances फीचर भी जोड़ा है. इसकी मदद से माता-पिता गेम्स, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट ऐप्स के इस्तेमाल का समय तय कर सकेंगे. इससे बच्चों की स्क्रीन टाइम आदतों को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें- बिहार में किरायेदारों के लिए बड़ी राहत, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, जानिए कैसे मिलेगा बिजली सब्सिडी योजना का लाभ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News, Apple, Apple Mobiles
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com