विज्ञापन

iPhone 20 बदल देगा पूरा खेल! 20वीं सालगिरह पर कंपनी करेगी धमाका, डिजाइन हो गया लीक

Apple के 20th Anniversary iPhone में ऑल-ग्लास डिजाइन, अंडर डिस्प्ले Face ID, Haptic Buttons, Apple का खुद का कैमरा सेंसर और 6000mAh बैटरी मिलने की चर्चा है. हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

iPhone 20 बदल देगा पूरा खेल! 20वीं सालगिरह पर कंपनी करेगी धमाका, डिजाइन हो गया लीक
AI Generated Image
  • iPhone 20 में दिख सकता है बिल्कुल नया डिजाइन
  • ऑल-ग्लास बॉडी और 6000mAh बैटरी की चर्चा
  • Anniversary iPhone में मिल सकते हैं कई बड़े बदलाव

Apple की iPhone 18 Series सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है. इस सीरीज में नया चिपसेट, बेहतर कैमरा और कंपनी का पहला Foldable iPhone देखने को मिल सकता है. हालांकि, इन सबके बीच अब चर्चा Apple के उस खास iPhone की भी शुरू हो गई है, जिसे कंपनी iPhone की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल अब तक के सभी iPhone से बिल्कुल अलग डिजाइन और कई नई टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है.

Apple का पहला iPhone जून 2007 में लॉन्च हुआ था. ऐसे में जून 2027 में iPhone के 20 साल पूरे होंगे. हालांकि, Apple आमतौर पर अपने फ्लैगशिप iPhone सितंबर में लॉन्च करता है. इसलिए माना जा रहा है कि Anniversary Edition भी 2027 के सितंबर इवेंट में पेश किया जाएगा. ठीक वैसे ही जैसे 2017 में iPhone X को कंपनी ने 10वीं वर्षगांठ के मौके पर लॉन्च किया था.

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Apple इस बार भी नंबरिंग में बदलाव कर सकता है. जिस तरह कंपनी ने iPhone 9 को छोड़कर सीधे iPhone X लॉन्च किया था, उसी तरह 2027 में iPhone 19 की जगह सीधे iPhone 20 या iPhone XX नाम इस्तेमाल किया जा सकता है.

ऑल-ग्लास डिजाइन और बिना कटआउट वाली स्क्रीन

रिपोर्ट के अनुसार Anniversary iPhone का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया डिजाइन हो सकता है. Bloomberg के पत्रकार मार्क गुरमन के मुताबिक फोन में चारों तरफ मुड़ी हुई ऑल-ग्लास बॉडी देखने को मिल सकती है. इसमें बेहद हल्के माइक्रो कर्व्स दिए जा सकते हैं, जिससे स्क्रीन का अनुभव ज्यादा नेयुरल महसूस होगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple ऐसी डिस्प्ले पर काम कर रहा है जिसमें सामने किसी तरह का कटआउट दिखाई नहीं देगा और स्क्रीन लगभग पूरी फ्रंट सरफेस को कवर करेगी.

डिस्प्ले के नीचे मिल सकता है Face ID

नई रिपोर्ट के मुताबिक Apple Face ID को भी डिस्प्ले के नीचे छिपाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए इंफ्रारेड सेंसर को स्क्रीन के नीचे एक स्पेशल ट्रांसपेरेंट ग्लास लेयर के पीछे रखा जा सकता है. हालांकि, डिस्प्ले एक्सपर्ट Ross Young का मानना है कि यह तकनीक 2027 तक भी पूरी तरह तैयार नहीं हो सकती. ऐसे में Anniversary मॉडल में Dynamic Island पूरी तरह खत्म होने की बजाय पहले से छोटा हो सकता है.

फिजिकल बटन की जगह मिल सकते हैं Haptic Buttons

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple एक बार फिर अपने पुराने Project Bongo पर काम कर रहा है. इसके तहत साइड बटन, वॉल्यूम बटन, एक्शन बटन और कैमरा कंट्रोल जैसे फिजिकल बटन हटाकर उनकी जगह Solid-State हैप्टिक बटन्स दिए जा सकते हैं. ये बटन दबाने पर वास्तविक बटन जैसा अहसास देंगे, लेकिन इनमें कोई चलने वाला मैकेनिकल पार्ट नहीं होगा.

बताया जा रहा है कि ये बटन दस्ताने पहनने, गीले हाथों या कवर लगे होने पर भी बेहतर तरीके से काम करेंगे. यहां तक कि बैटरी पूरी तरह खत्म होने पर भी Haptic Feedback के जरिए इनके काम करने की संभावना जताई गई है.

Apple का खुद का कैमरा सेंसर

अब तक Apple अपने iPhone कैमरों में Sony के Image Sensor का इस्तेमाल करता आया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Anniversary iPhone में कंपनी पहली बार खुद का डिजाइन किया हुआ Stacked Image Sensor इस्तेमाल कर सकती है. इस सेंसर में LOFIC Technology मिलने की संभावना है, जिससे कैमरा ज्यादा रोशनी कैप्चर कर सकेगा. रिपोर्ट के अनुसार इससे डायनेमिक रेंज लगभग 20 Stops तक पहुंच सकती है, जिससे कम और ज्यादा रोशनी वाली परिस्थितियों में बेहतर तस्वीरें मिलने की उम्मीद है.

नई Silicon Battery से भी हो सकता है लैस

रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple मौजूदा Lithium-Ion Battery की जगह प्योर Silicon Battery का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है. इस नई बैटरी तकनीक से ज्यादा Energy Density मिलने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि फोन में बड़ी बैटरी होने के बावजूद बेहतर बैकअप मिल सकता है. कुछ लीक में दावा किया गया है कि Anniversary iPhone में 6000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है.

फिलहाल Apple ने इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. चूंकि इस डिवाइस की लॉन्चिंग में अभी काफी समय बाकी है, इसलिए अंतिम लॉन्च से पहले इनमें बदलाव संभव हैं. अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो iPhone की 20वीं वर्षगांठ पर आने वाला यह मॉडल iPhone X की तरह एक बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple Mobiles, IPhone, IPhone 20, IPhone 20 Design, Mobile
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com