विज्ञापन

RTI पर अभिजीत दीपके ने जारी किया Video, कहा-मैं स्कॉलरशिप लेटर दिखाने तैयार, लेकिन...

Abhijit Deepke: CJP के फांउडर अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति को लेकर RTI दाखिल की गई थी. जिसके बाद अब अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर बड़ा बयान दिया है.

RTI पर अभिजीत दीपके ने जारी किया Video, कहा-मैं स्कॉलरशिप लेटर दिखाने तैयार, लेकिन...
अभिजीत दीपके का बयान
  • CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर RTI दाखिल की है.
  • उन्होंने वीडियो जारी करके कहा कि वह अपनी डिग्री और स्कॉलरशिप लेटर दिखाने तैयार है.
  • अभिजीत दीपके ने कहा कि लेकिन जिन्होंने ये RTI दाखिल की है, उन्हें भी अपनी डिग्री दिखानी चाहिए.

सूरत के RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके की फैमिली की आर्थिक स्थिति को लेकर RTI दाखिल की है. जिसके बाद अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह अपनी डिग्री और शिक्षा लोन का लेटर दिखाने के लिए तैयार हैं. लेकिन पहले जिन लोगों ने यह आरटीआई लगाई है उन्हें अपनी डिग्री दिखानी चाहिए. उन्होंने इस मामले में बीजेपी पर निशाना साधा है. बता दें कि अभिजीत दीपके ने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उनके पिता एक रिटायर कर्मचारी हैं. 

मैं अपना स्कॉलरशिप लेटर दिखाने तैयार हूं: अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी करते हुए कहा 'मुझे पता चला कि किसी एक कार्यकर्ता ने RTI लगाकर मेरी पढ़ाई के खर्चे को लेकर जानकारी मांगी है. मैं मैं अपना स्कॉलरशिप लेटर और एजुकेशन लोन लेटर दिखाने के लिए तैयार हूँ. लेकिन क्या वह अपनी असली डिग्री दिखाएंगे.' अभिजीत दीपके का कहना है कि एक आम घर का बेटा बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़कर आ गया तो इन लोगों को दिक्कत हो रही है. इन लोगों को शिक्षा से भी दिक्कत होती है.' 
RTI में की गई है जांच की मांग 

दरअसल, सूरत के आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने महाराष्ट्र सरकार, भारत निर्वाचन आयोग और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड में एक RTI दाखिल की थी. जिसमें दावा किया गया है कि अभिजीत के पिता भगवानराव दीपके महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम में एक जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. सेवानिवृत्ति के समय उनका मासिक वेतन लगभग 60,000 से 65,000 के बीच था. कार्यकर्ता का मुख्य सवाल यह है कि एक सीमित वेतन पाने वाले सरकारी कर्मचारी ने अपने बेटे को अमेरिका की प्रतिष्ठित 'बोस्टन यूनिवर्सिटी' पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स डिग्री दिलाने का भारी-भरकम खर्च कैसे उठाया?. शिकायतकर्ता ने इसे आय से अधिक संपत्ति का मामला बताते हुए जांच की मांग की है. 

फिलहाल अभिजीत दीपके से जुड़ा यह मामला चर्चा में बना हुआ है. क्योंकि इस मामले में अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. अभिजीत दीपके फिलहाल बीमार होने की वजह से घर में ही आराम कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः अभिजीत दीपके के पिता ने कैसे जुटाया अमेरिका में पढ़ाई का फंड, कितनी है संपत्ति, RTI हुई दायर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhijit Dipke, Abhijit Dipke CJP, Abhijit Dipke CJP Statement, Abhijit Dipke News, Abhijit Dipke Cjp Movement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com