विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

फ्लाइट में इन चीजों को बैग में रखकर ले जाने पर है पाबंदी, सफर से पहले पढ़ें ये जरूरी नियम,वरना भारी पड़ेगा!

Flight Luggage Rules: अगर आप किसी भी बैन की गई चीज को लेकर एयरपोर्ट पहुंचते हैं, तो आपको दोबारा चेकिंग में भेजा जा सकता है या उस सामान को वहीं छोड़ना पड़ेगा. इससे आपका समय भी खराब होगा और फ्लाइट छूटने का खतरा भी हो सकता है.

फ्लाइट में इन चीजों को बैग में रखकर ले जाने पर है पाबंदी, सफर से पहले पढ़ें ये जरूरी नियम,वरना भारी पड़ेगा!
Air Travel Tips: बहुत कम लोग जानते हैं कि सूखा नारियल या कच्चा नारियल भी फ्लाइट के सामान में नहीं रखा जा सकता.
नई दिल्ली:

अगर आप पहली बार फ्लाइट से  ट्रैवल करने जा रहे हैं या कभी-कभी ही सफर करते हैं, तो सबसे बड़ी टेंशन होती है कि बैग में क्या रखें और क्या नहीं. कई बार लोग ऐसा सामान रख लेते हैं जो एयरपोर्ट के सिक्योरिटी रुल के खिलाफ होता है. इसका नतीजा ये होता है कि या तो वो सामान वहीं जब्त कर लिया जाता है या फिर पैसेंजर को परेशान होना पड़ता है.

ऐसे में अगर आप हवाई यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो ये जानकारी आपके बहुत काम की है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कुछ सामान की एक लिस्ट जारी की है, जिन्हें फ्लाइट में ले जाने पर रोक है. ये चीजें चाहे आपके पर्सनल यूज की हों या दिखने में सामान्य लगें, लेकिन एयर सेफ्टी के हिसाब से ये बैन की गई हैं.

ये चीजें अपने बैग में बिल्कुल न रखें

फ्लाइट के नियमों के मुताबिक, कुछ सामान्य दिखने वाली चीजें जैसे कैंची, रस्सी, इंचटेप (सेलो या मेजर टेप), ब्लेड, नेल कटर, सलाई, नेल फाइलर और नाइट स्टिक जैसे आइटम ले जाना मना है. ये चीजें किसी को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए इन्हें सुरक्षा के लिए अलाउड नहीं किया जाता.

सूखा नारियल और माचिस जैसी चीजें भी हैं बैन

बहुत कम लोग जानते हैं कि सूखा नारियल या कच्चा नारियल भी फ्लाइट के सामान में नहीं रखा जा सकता. ये ज्वलनशील यानी जल्दी आग पकड़ने वाली चीज मानी जाती है. इसके अलावा माचिस, लाइटर, थिनर और पेंट जैसे आइटम भी फ्लाइट में ले जाना सख्त मना है. ये छोटी चीजें भी फ्लाइट सेफ्टी के लिहाज से बहुत खतरनाक साबित हो सकती हैं.

स्पोर्ट्स से जुड़े भारी सामान और डिफेंस आइटम भी न लें

अगर आप स्पोर्ट्स से जुड़े कोई सामान जैसे बेसबॉल बैट, हॉकी स्टिक, धनुष-बाण या गोल्फ क्लब लेकर जा रहे हैं, तो इन्हें भी फ्लाइट में नहीं ले जाया जा सकता. वहीं, सेल्फ डिफेंस के लिए इस्तेमाल होने वाले पेपर स्प्रे और स्टिक भी फ्लाइट बैग में रखने की अनुमति नहीं है.

मीट, सब्जी या तंबाकू भी बना सकता है दिक्कत

अगर आप सोच रहे हैं कि अपने घर का बना मीट या सब्जी फ्लाइट में ले जाएंगे, तो ऐसा हो सकता है कि आपको एयरपोर्ट पर रोक दिया जाए. कई बार ये आइटम्स अलाउड नहीं होते और जब्त कर लिए जाते हैं. साथ ही बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और किसी भी प्रकार का नशे से जुड़ा सामान जैसे गांजा या हेरोइन बिल्कुल बैन हैं.

लिक्विड ले जाने के भी हैं नियम

फ्लाइट में लिक्विड ले जाने को लेकर भी नियम सख्त हैं. ज्यादातर फ्लाइट्स में एक लीटर से ज़्यादा लिक्विड या 100ml से ज्यादा किसी एक कंटेनर में ले जाना अलाउड नहीं है. अगर इससे ज्यादा मात्रा निकली, तो एयरपोर्ट पर उसे निकाल दिया जाता है.

इन बातों का ध्यान रखें, नहीं तो  मिस हो सकती है फ्लाइट

अगर आप किसी भी बैन की गई चीज को लेकर एयरपोर्ट पहुंचते हैं, तो आपको दोबारा चेकिंग में भेजा जा सकता है या उस सामान को वहीं छोड़ना पड़ेगा. इससे आपका समय भी खराब होगा और फ्लाइट छूटने का खतरा भी हो सकता है.

फ्लाइट से सफर करना एक शानदार अनुभव होता है, लेकिन उससे पहले सुरक्षा से जुड़े नियमों को जानना जरूरी है. अगर आप पहली बार हवाई यात्रा कर रहे हैं, तो सामान पैक करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि बैग में ऐसा कुछ न हो जिससे आपको एयरपोर्ट पर दिक्कत हो. ये छोटी सी प्लानिंग आपके सफर को स्मूद बना सकती है.

ये भी पढ़ें-  Cheap Flight Tickets Booking: सस्ती फ्लाइट टिकट चाहिए? इन 5 आसान टिप्स से बचा सकते हैं हजारों रुपए

फ्लाइट में कितने साल के बच्चे का लगता है टिकट? बच्चों को लेकर ट्रैवल कर रहे हैं तो जान लें ये नियम

लेखक के बारे में
img
अनिशा कुमारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Travel Tips, Air Travel Rules, Flights Baggage Rules, Flight Luggage Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com