विज्ञापन

DDA दिल्ली में करेगी 146 संपत्तियों की मेगा नीलामी, दुकान से लेकर आवासीय और इंडस्ट्रीयल प्लॉट खरीदने का मौका

DDA 146 संपत्तियों की नीलामी करेगा, जिसमें आवासीय भूखंडों से लेकर व्यावसायिक दुकानें और औद्योगिक प्लॉट तक शामिल हैं. निवेशक प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर नीलामी में हिस्सा ले सकेंगे.

DDA दिल्ली में करेगी 146 संपत्तियों की मेगा नीलामी, दुकान से लेकर आवासीय और इंडस्ट्रीयल प्लॉट खरीदने का मौका
DDA mega auction of 146 properties in Delhi
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • डीडीए दिल्ली में 146 संपत्तियों की निलामी करने जा रहा है.
  • दुकान से लेकर आवासीय और औद्योगिक प्लॉट निलाम होंगे.
  • निलामी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू है.

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने रियल एस्टेट बाजार में निवेश करने और कारोबार शुरू करने के लिए अवसर दे रहा है. डीडीए द्वारा अपनी संपत्तियों के राजस्व बढ़ाने की योजना के तहत 146 संपत्तियों की मेगा ई-नीलामी (Mega E-Auction) की घोषणा की गई है. इस नीलामी के तहत राजधानी की कुल 146 संपत्तियों को बेचा जाएगा. जिसमें आवासीय भूखंडों से लेकर व्यावसायिक दुकानें और औद्योगिक प्लॉट तक शामिल हैं. निवेशक प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर नीलामी में हिस्सा ले सकेंगे.

किन श्रेणियों की संपत्तियां हैं शामिल?

डीडीए की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मेगा ई-नीलामी में 74 बनी हुई दुकानें, 32 आवासीय भूखंड और 25 औद्योगिक भूखंड शामिल हैं.
आवासीय प्लॉट (Residential Plots): 32
औद्योगिक प्लॉट (Industrial Plots): 25
निर्मित दुकानें (Built-up Shops): 74
कमर्शियल प्लॉट (Commercial Plots): 04
हॉस्टल प्लॉट (Hostel Plots): 03
मल्टीलेवल कार पार्किंग (Multilevel Car Parking): 06
फ्यूल स्टेशन (Fuel Station): 01
कैफेटेरिया (साकेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स): 01

नीलामी की प्रमुख तारीख और प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन और बयाना राशि (EMD) जमा करने की अंतिम तारीख 29 नवंबर 2026 को शाम 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है. इच्छुक खरीदार और निवेशक डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट (dda.gov.in) या इसके समर्पित ई-निविदा पोर्टल्स के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और पारदर्शी तरीके से इस नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.

डीडीए की इस पहल से न केवल दिल्ली में रियल एस्टेट और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि निवेशकों और कारोबारियों को कानूनी रूप से सुरक्षित और बेहतर लोकेशन वाली संपत्तियां मिलने का भीअवसर प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें | दिल्ली के ये 48 गांव बनेंगे शहर, रोहिणी, नरेला-नजफगढ़ से महरौली-छतरपुर तक फायदा, बनेंगे फ्लैट और दुकानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DDA, DDA Plots, DDA Plot Allocation, DDA Land, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com