विज्ञापन

लखनऊ होगा आपका अपना घर, LDA शुरू करेगा 2092 आवासीय प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी 23 नवंबर 2026 को लखनऊ में दो प्रमुख नई आवासीय योजनाओं का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे और इनके पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया शुरू कराएंगे.

लखनऊ होगा आपका अपना घर, LDA शुरू करेगा 2092 आवासीय प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
LDA New Plots Scheme in Lucknow
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • लखनऊ में शुरू हो रहा आवासीय प्लॉट का रजिस्ट्रेशन.
  • LDA की दो आवासीय योजना में शुरू होगा रजिस्ट्रेशन.
  • सीएम योगी और राजनाथ सिंह करेंगे इसका शुभारंभ.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाना चाहते हैं तो आपके अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी 23 नवंबर 2026 को लखनऊ में दो प्रमुख नई आवासीय योजनाओं का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे और इनके पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया शुरू कराएंगे. राजधानी में आवास विकास परिषद और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा लाई जा रही इन योजनाओं से शहर के रियल एस्टेट बाजार को और गति मिलने की उम्मीद है.

सौमित्र विहार योजना 

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा विकसित की जा रही यह योजना लैंड पूलिंग नियमों के तहत धरातल पर उतारी जा रही है. इस योजना के पहले चरण में कुल 2,261 भूखंड शामिल हैं, जिनमें 2,092 आवासीय प्लॉट और 169 व्यावसायिक प्लॉट उपलब्ध होंगे. इसके लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों को पहले ही विकसित भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, और अब आम जनता के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है.

आईटी सिटी आवासीय योजना

किसान पथ से जुड़ी यह महत्वाकांक्षी योजना सोनई कंजेहरा, पहाड़नगर टिकरिया, परेहटा, सिकंदरपुर अमोलिया और रकीबाबाद सहित 11 गांवों की सीमा तक फैली हुई है. इस कार्यक्रम के दौरान इस योजना के तहत जमीन देने वाले पात्र किसानों को उनके विकसित भूखंडों के आवंटन पत्र भी सौंपे जाएंगे.

अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास

आवास योजनाओं के साथ-साथ इस कार्यक्रम में लखनऊ के अन्य ढांचागत विकास कार्यों को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी. गोमती नदी पर बाढ़ नियंत्रण कार्य: फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी की बाढ़ के पानी को रोकने के लिए एलडीए द्वारा बनाए जाने वाले नए बंधे और 148 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 5 पंपिंग स्टेशनों का भूमि पूजन और शिलान्यास मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री द्वारा किया जाएगा. अधिकारियों का मानना है कि इससे फैजुल्लागंज और आसपास के इलाकों में जलभराव व बाढ़ की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी.

डालीगंज में ग्रीन कॉरिडोर पर नवनिर्मित रेल ओवरब्रिड (ROB) का उद्घाटन भी इसी दिन किया जाएगा, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी.

प्रशासन और विकास प्राधिकरणों द्वारा इन सभी आयोजनों की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं, जिससे निर्धारित तिथि पर सुचारु रूप से योजनाओं का शुभारंभ किया जा सके.

यह भी पढ़ें | DDA दिल्ली में करेगी 146 संपत्तियों की मेगा नीलामी, दुकान से लेकर आवासीय और इंडस्ट्रीयल प्लॉट खरीदने का मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LDA Plots, LDA Lucknow News, Lucknow LDA Plots, CM Yogi Aadityanath, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com