आधार कार्ड केवल पहचान पत्र नहीं बल्कि जरूरी दस्तावेजों में से एक है. इसके जरिए मौजूदा समय में नौकरी, बैकिंग, सरकारी योजना का लाभ, स्कूल, कॉलेज सभी जगह जरूरी है. वहीं जब आधार कार्ड में किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है और सारे काम रूक जाते हैं. हालांकि आधार कार्ड में करेक्शन करवाने का मौका दिया जाता है. वहीं UIDAI ने आधार में बदलाव कराने की प्रक्रिया को लगातार आसान बना रहा है. कुछ बदलाव तो घर बैठे ऑनलाइन हो जाते हैं. हालांकि कुछ बदलाव के लिए आधार सेवा केंद्र से करवाना होता है. लेकिन आधार में कुछ करेक्शन की सीमा होती है.
आधार में नाम और पता बदलवाने को लेकर कई सवाल होते हैं. जैसे की आधार में अपना नाम कितनी बार करेक्शन करवा सकते हैं. जबकि पता कितनी बार बदला जा सकता है.
आधार में कितनी बार नाम बदल सकते हैं
आधार कार्ड में अपका नाम गलत हो गया है तो आप इसमें करेक्शन करवा सकते हैं. वहीं उसके बाद भी गलती रह गई हो तो आप दोबारा करेक्शन करवा सकते हैं. लेकिन इसके बाद करेक्शन करने का मौका नहीं मिलेगा. यानी आधार में नाम केवल दो बार बदला जा सकता है. हालांकि कुछ विशेष परिस्थिति में केवल वैध कारणों और जरूरी दस्तावेज होने बाद बदला जा सकता है.
आधार में कितनी बार बदल सकते हैं पता
आधार में सबसे ज्यादा बदलाव पता (Address) बदलने पर करवाना होता है. अच्छी बात यह है कि पता बदलने की कोई लिमिट नहीं होती है. इसके लिए केवल वैध दस्तावेज होना चाहिए. अगर आपके पास वैध दस्तावेज है तो आप अपने आधार में पता बदलवा सकते हैं.
आधार में मोबाइल नंबर कितनी बार बदल सकते हैं
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाने की भी तय सीमा नहीं है. अगर आपके पास वैध दस्तावेज है तो आप मोबाइल नंबर कभी भी बदलवा सकते हैं.
हालांकि कुछ मामलों में आधार कार्ड में करेक्शन करवाने का मौका केवल एक ही बार मिलता है. पूरे जीवन में आप एक ही बार करेक्शन कर सकते हैं. इसमें लिंग (Gender) और जन्म तिथि (Date of Birth) शामिल है. यह केवल एक बार ही करेक्शन हो सकता है.
आधार कार्ड में करेक्शन के लिए कब सेवा केंद्र जाना जरूरी है
कुछ मामलों में आधार में करेक्शन ऑनलाइन हो जाती है. आप myAadhaar आधिकारिक पोर्टल पर लॉगइन कर OTP के जरिए करेक्शन कर सकते हैं. इसमें एड्रेस करेक्शन घर बैठे किया जा सकता है. बस वैध दस्तावेज अपलोड करने होंगे. हालांकि जिन मामलों में बॉयोमैट्रिक वैरिफिकेशन की जरूरत होती है उसमें आपको आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा. इसमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्म तिथि, लिंग जैसे करेक्शन के लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी होता है.
वहीं आधार सेवा केंद्र पर भी लंबी लाइन से बचने के लिए आसान प्रक्रिया बनाई गई है. आधार केंद्र जाने की योजना बना रहे हैं, तो लंबी लाइनों से बचने के लिए पोर्टल से पहले ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं.
य़ह भी पढ़ेंः Aadhaar News: UIDAI ने 2 करोड़ से ज्यादा MBU पूरे किए, 5 से 17 साल तक उम्र है तो इस तारीख तक फ्री होगा काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं