विज्ञापन

अब नहीं होगा पर्स में आधार कार्ड रखने का झंझट! आ गया Google Wallet का नया फीचर, वेरिफिकेशन करना हो जाएगा और आसान

Google ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत अब भारत में यूजर अपने आधार कार्ड की जानकारी सीधे Google Wallet ऐप में सेव कर सकेंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

अब नहीं होगा पर्स में आधार कार्ड रखने का झंझट! आ गया Google Wallet का नया फीचर, वेरिफिकेशन करना हो जाएगा और आसान
गूगल वॉलेट में सेव करें आधार कार्ड

Aadhaar Card in Google Wallet: अगर आप अपने आधार कार्ड को हर समय पर्स में रखने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अब राहत की खबर है. Google Wallet के नए फीचर की मदद से आप अपना आधार कार्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकेंगे. इससे पहचान और वेरिफिकेशन का प्रोसेस पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएगा. अब होटल चेक‑इन हो, एयरपोर्ट वेरिफिकेशन या किसी सरकारी काम के लिए पहचान दिखानी हो, हर जगह फिजिकल कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: How to Change DOB in Aadhar Card: आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि कैसे चेंज करें?

Google ने की UIDAI से पार्टनरशिप

Google ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत अब भारत में यूजर अपने आधार कार्ड की जानकारी सीधे Google Wallet ऐप में सेव कर सकेंगे. इस नए फीचर का उद्देश्य वेरिफिकेशन को और ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाना है, ताकि लोगों को हर जगह फिजिकल कार्ड साथ रखने की जरूरत न पड़े. 

Google के मुताबिक, अब यूजर अपने आधार को वेरिफाएबल क्रेडेंशियल के रूप में मोबाइल में सेव कर सकते हैं. इसका मतलब है कि आधार की जानकारी सुरक्षित तरीके से फोन में स्टोर रहेगी और जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल की जा सकेगी. आइए अब जानते हैं कि आधार कार्ड को गूगल वॉलेट पर कैसे सेव करें...


गूगल वॉलेट पर कैसे सेव करें आधार

Google Wallet में आधार कार्ड को जोड़ने का तरीका बहुत आसान है. इसके लिए आपको UIDAI में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP से वेरिफिकेशन करना होगा. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस...

  • सबसे पहले Google Wallet ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें.
  • अब Google Wallet ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर मौजूद + या Add to Wallet ऑप्शन पर टैप करें.
  • मेन्यू में से ID Pass या Aadhaar Card को एड करने का ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद आपको UIDAI के आधिकारिक पोर्टल के जरिए आधार की डिटेल्स वेरिफाइ करें. इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे दर्ज कर वेरिफिकेशन हो जाएगा.
  • अगर आप नया अपडेटेड UIDAI Aadhaar ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वहां से भी आधार को Verifiable Credential के रूप में जनरेट करके Share ID ऑप्शन के जरिए सीधे Google Wallet में जोड़ सकते हैं.
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका डिजिटल आधार कार्ड Google Wallet में सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड फॉर्मेट में सेव हो जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com