विज्ञापन

Fake Aadhaar-PAN Alert: आधार और पैन कार्ड असली है या नकली, कैसे करें पहचान, जानिए आसान तरीके

Fake Aadhaar-PAN Alert: आजकल AI टूल्स का इस्तेमाल करके नकली आधार और पैन कार्ड जैसे दिखने वाले दस्तावेज बनाए जा रहे हैं. ऐसे में लोगों सतर्क रहना बहुत ही जरूरी है.

Fake Aadhaar-PAN Alert: आधार और पैन कार्ड असली है या नकली, कैसे करें पहचान, जानिए आसान तरीके
Fake Aadhaar-PAN Alert
file photo

Fake Aadhaar-PAN Alert: आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ‑साथ धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां ChatGPT Image 2.0 जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल करके नकली आधार और पैन कार्ड जैसे दिखने वाले दस्तावेज बनाए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें घूम रही हैं, जिन्हें देखकर असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोगों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि वे किसी धोखाधड़ी का शिकार न हों. चलिए हम आपको ऐसे आसान तरीके बताते हैं, जिनसे आप असली और नकली आधार‑पैन कार्ड की पहचान कर सकते हैं.

क्या AI आधार‑पैन कार्ड बना सकता है?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि AI इमेज बनाने वाले टूल्स सिर्फ आपके लिखे हुए टेक्स्ट के आधार पर तस्वीरें बनाते हैं यानी आप जो जैसा लिखते हैं, वैसी तस्वीर तैयार हो जाती है. ये टूल्स देखने में काफी असली जैसे डिजाइन बना सकते हैं, लेकिन इनका किसी भी सरकारी डाटाबेस से कोई संबंध नहीं होता. इसलिए AI असली आधार या पैन कार्ड नहीं बना सकता. वह सिर्फ उनकी नकल जैसी तस्वीर बना सकता है, जो देखने में असली लगती है, लेकिन कानूनी रूप से बिल्कुल मान्य नहीं होती. ऐसे नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल करना या उन पर भरोसा करना आपको परेशानी में डाल सकता है.

यह भी पढ़ें:- PF Withdrawal: UPI और ATM से कितना PF निकाला जा सकता है? 

असली और नकली आधार कार्ड की पहचान कैसे करें?

QR कोड चेक करें- असली आधार कार्ड पर दिया गया सिक्योर QR कोड स्कैन करने पर सही जानकारी दिखाता है. अगर QR कोड स्कैन न हो या गलत डिटेल दिखाए, तो सावधान हो जाएं.

ऑनलाइन वेरीफाई करें- आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आधार नंबर चेक कर सकते हैं. इससे तुरंत पता चल जाएगा कि आधार असली है या कोई आपको धोखा दे रहा है.

प्रिंट और फोटो देखें- असली आधार कार्ड में फोटो साफ होती है, जानकारी सही फॉर्मेट में होती है, अक्षर और नंबर स्पष्ट होते हैं.

असली और नकली PAN कार्ड की पहचान कैसे करें?

PAN नंबर चेक करें- PAN एक 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है. इसे आप इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर जाकर वेरीफाई कर सकते हैं.

होलोग्राम और प्रिंट देखें- असली PAN कार्ड में प्रिंट साफ होता है, सुरक्षा के लिए खास होलोग्राम और डिजाइन होते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com