विज्ञापन

5 kg LPG Cylinder: 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत कितनी है? जानें रिफिल के लिए देने होते हैं कितने रुपये

5kg Gas Cylinder Booking Rules: 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की सबसे खास बात यह है कि इसे लेने के लिए लोकल एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं होता. आप सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर भी नया कनेक्शन ले सकते हैं.

5 kg LPG Cylinder: 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत कितनी है? जानें रिफिल के लिए देने होते हैं कितने रुपये

5kg Gas Cylinder Booking Rules: देश में एलपीजी गैस को लेकर हाल के दिनों में कई बदलाव देखने को मिले हैं. इस बीच छोटे परिवार, स्टूडेंट्स और अकेले रहने वाले लोगों के लिए 5 किलो वाला 'छोटू सिलेंडर' एक आसान और किफायती विकल्प बनकर उभरा है. हाल के आंकड़ों के अनुसार, 23 मार्च के बाद से अब तक 13 लाख से ज्यादा 5 किलो वाले सिलेंडर बेचे जा चुके हैं. पहले जहां रोजाना करीब 77 हजार सिलेंडर बिकते थे, अब यह संख्या बढ़कर 1 लाख प्रतिदिन से ज्यादा हो गई है. इसकी सबसे बड़ी वजह है आसान उपलब्धता और कम कागजी प्रक्रिया. 

बिना एड्रेस प्रूफ के मिलता है कनेक्शन

दरअसल, 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की सबसे खास बात यह है कि इसे लेने के लिए लोकल एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं होता. आप सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर भी नया कनेक्शन ले सकते हैं. यही वजह है कि यह छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और प्रवासी मजदूरों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है.

कितनी है कीमत?

अगर कीमत की बात करें तो 5 किलो सिलेंडर की रिफिल कीमत पहले 598 रुपये थी. हालांकि, अब ये बढ़कर करीब 649 रुपये तक पहुंच गई है. यानी हाल ही में 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, अगर आप नया कनेक्शन लेना चाहते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 1,450 रुपये से 1,700 रुपये के बीच हो सकती है. इस कीमत में सिलेंडर, रेगुलेटर और पहली बार गैस भरवाना शामिल होता है.

यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Expressway Toll: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितना टोल देना होगा? आज PM Modi करेंगे उद्घाटन, यहां जानिए पूरी डिटेल

आप कैसे ले सकते हैं 5kg के LPG सिलेंडर का कनेक्शन?

जैसा कि ऊपर जिक्र किया गया है, इस सिलेंडर की एक बड़ी खासियत यह है कि इसे लेने के लिए स्थानीय पते का प्रमाण जरूरी नहीं होता. इससे अलग कनेक्शन लेने के लिए-

  • अपने नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाएं.
  • यहां अपना कोई भी वैध पहचान पत्र दिखाएं. जैसे- आधार, ऑफिस ID या कॉलेज ID.
  • इसके बाद आपको एक छोटा-सा डिपॉजिट जमा होगा.
  • इतना करते ही आप तुरंत सिलेंडर लेकर घर जा सकते हैं.

वहीं, अगर आगे चलकर आप कनेक्शन बंद करना चाहते हैं, तो 5 साल के अंदर सिलेंडर वापस करने पर आपको जमा राशि का करीब 50% तक पैसा वापस मिल सकता है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com