आज के समय में लोगों के लिए घूमना सिर्फ किसी जगह को एक्सप्लोर करना ही नहीं है, बल्कि एक अलग एक्सपीरियंस को जीना भी बन गया है. जहां पर पहले लोग अपने दोस्तों और फैमिली के साथ ट्रिप प्लान करते थे. वहीं आज के समय में लोग अनजाने लोगों के साथ ट्रिप पर जाना पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही वो सोलो ट्रिप पर निकलते हैं जहां पर वो नए और अनजान लोगों से मिलते हैं. बता दें कि इसे कम्युनिटी ट्रैवल कहा जाता है, जिसका ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है.
क्या है कम्यूनिटी ट्रैवल?
बता दें कि कम्युनिटी ट्रैवल अजनबियों के साथ ग्रुप में यात्रा करते हैं. ट्रैवल का नया तरीका नए दोस्त बनाने और अनजाने लोगों से दोस्ती करने का मौका देता है. इसके साथ ही यात्रा को ज्यादा मजेदार बनाता है.सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के चलते अब ऐसे ट्रिप्स प्लान करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है, जिससे युवा इस ट्रेंड की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं.
यह सोलो ट्रिप और ग्रुप ट्रैवल का एक बेहतरीन मिक्स है, जिस पर आप अकेले निकलते हैं लेकिन बाद में कई दोस्त बना लेते हैं.
Gen-Z के बीच क्यों फेमस हो रहा है ये ट्रेंड?
1. नए लोगों से मिलने का मौका
आज के समय की जनरेशन सोशल और एक्सप्रेसिव है. वो अपनी बात मन में नहीं रखते हैं और जो मन में होता है बोल देते हैं. उन्हें नए लोगों से मिलना उनके एक्सपीरियंस जानना और दोस्ती करना पसंद है. यही वजह है कि कम्यूनिटी ट्रैवल लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है.
2. अकेलेपन से राहत
सोलो ट्रिप में आप कभी-कभी अकेलापन महसूस कर सकते हैं. लेकिन कम्यूनिटी ट्रैवल में आपको अकेलापन फील नहीं होता है.
3. बजट फ्रेंडली
कम्यूनिटी ट्रैवल इसी के साथ बजट फ्रेंडली भी होती है. और इसको प्लान करना आसान होता है. जो आपकी पॉकेट को खाली किए बिना आपको एक अच्छे ट्रैवल का एक्सपीरियंस देता है.
4. किसी तरह का बोझ नहीं
जब आप फैमिली और दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करते हैं तो उसमें आपको उनकी पसंद- नापसंद और उनके हिसाब से चीजों को करना पड़ता है. लेकिन कम्यूनिटी ट्रैवल में ऐसा नहीं होता है आपका पूरा फोकस सिर्फ खुद पर होता है.
कम्युनिटी ट्रैवल के फायदे ( Benefits of Community Travel)
- कम्यूनिटी ट्रैवल में नए दोस्त बनते हैं.
- अलग-अलग तरह के लोगों से मिलने का मौका मिलता है.
- सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ता है.
- ट्रैवल ज्यादा मजेदार होता है.
कुछ सावधानियां जरूर बरतें?
कम्यूनिटी ट्रैवल मजेदार और एक्साइटिंग है, लेकिन इसके साथ ही आपको कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है.
- आप जिस ट्रिप पर जा रहे हैं उसको ऑर्गेनाइज करने वालों के बारे में वेरिफाई जरूर करें.
- नए मिले लोगों के साथ सिर्फ बेसिक चीजें ही शेयर करें, उनको अपने सीक्रेट या पर्सनल जानकारी न शेयर करें.
- ग्रुप में अपनी सीमाओं और कम्फर्ट का ध्यान रखें.
- अपने डॉक्यूमेंट्स और सेफ्टी का हमेशा ध्यान रखें.
कम्युनिटी ट्रैवल आज के समय में लोगों के लिए सिर्फ एक ट्रेंड नहीं है, बल्कि उनके लिए एक नई दुनिया और खुद को समझने और नए रिश्ते बनाने का मौका देता है.
ये भी पढ़ें: कम बजट में जन्नत का मजा! जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 खूबसूरत और हरी-भरी जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं