विज्ञापन

Weekend Trips: दिल्ली से 391 किमी दूर है उत्तराखंड का 1200 साल पुराना कपिलेश्वर महादेव मंदिर, इस सावन जरूर करें ट्रिप

Kapileshwar Mahadev Temple: सावन में दिल्ली से 391-400 किमी दूर उत्तराखंड का कपिलेश्वर महादेव मंदिर घूमने जाएं. 1200 साल पुराना यह झुका हुआ शिव मंदिर स्वयंभू शिवलिंग, प्राकृतिक सुंदरता और लोकमान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है.

Weekend Trips: दिल्ली से 391 किमी दूर है उत्तराखंड का 1200 साल पुराना कपिलेश्वर महादेव मंदिर, इस सावन जरूर करें ट्रिप
उत्तराखंड का कपिलेश्वर महादेव मंदिर
ndtv

सावन में अगर दिल्ली से 2-3 दिन की धार्मिक ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो उत्तराखंड का कपिलेश्वर महादेव मंदिर आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होना चाहिए. करीब 391 से 400 किलोमीटर दूर पहाड़ों के बीच बसा यह प्राचीन शिव मंदिर 1200 साल पुराने इतिहास, एक तरफ झुके हुए ढांचे और रहस्यमयी लोकमान्यताओं के कारण श्रद्धालुओं और ट्रैवलर्स दोनों के बीच खासा लोकप्रिय है. 

दिल्ली से कैसे पहुंचें कपिलेश्वर महादेव मंदिर

दिल्ली से कार द्वारा एनएच-9 के रास्ते गाजियाबाद, मुरादाबाद, रुद्रपुर, हल्द्वानी हुते हुए अल्मोड़ा पहुंचा जा सकता है. पूरी यात्रा में करीब 6 से 7 घंटे लगते हैं. इसके अलावा, अगर रेल से जाना चाहते हैं तो काठगोदाम रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन है, जो मंदिर से करीब 76 किमी दूर है. यहां से टैक्सी या बस आसानी से मिल जाती है.

क्या है इस मंदिर की खासियत

करीब 1200 साल पुराने इस मंदिर के बारे में स्थानीय मान्यता है कि इसका निर्माण कत्यूरी राजाओं ने एक ही रात में कराया था. मंदिर का मुख्य ढांचा एक तरफ झुका हुआ दिखाई देता है, जिसे लेकर कई लोककथाएं प्रचलित हैं. यहां स्थापित शिवलिंग को स्वयंभू माना जाता है.

यह भी पढ़ें: नेपाल जाने वालों के लिए राहत, अब 200 और 500 रुपये के नोट ले जाने को मंजूरी, जानिए नया नियम

सावन में क्यों जरूर जाएं

शकुनि और फड़का नदी के संगम पर स्थित यह मंदिर सावन में भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र बन जाता है. हरियाली, शांत वातावरण और प्राचीन वास्तुकला इस जगह को धार्मिक यात्रा के साथ शानदार वीकेंड ट्रैवल डेस्टिनेशन भी बनाती है.

यात्रा से पहले जान लें जरूरी बात

मंदिर सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है. यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर माना जाता है, जबकि सावन में यहां विशेष पूजा, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का आयोजन होता है.

यह भी पढ़ें: भारत में 'मानसून कैपिटल' के रूप जाना जाता है ये गांव, जानिए क्या है खासियत और कैसे पहुंचे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weekend Trips, Weekend Trips Destinations, Almora
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com