विज्ञापन
38 minutes ago
नई दिल्ली:

Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में मंगलवार को भी हंगामें के आसार हैं. पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026' संसद में पेश हो चुका है. जिस पर आज चर्चा होगी. इससे पहले संसद भवन में सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर संसद पुस्तकालय भवन में NDA सांसदों की बैठक होगी. 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी. जिस पर  'एंटी-पेपर लीक बिल' पर चर्चा होगी. बता दें कि इस बिल पर पिछले कई दिनों से गतिरोध चल रहा था. लेकिन अब सभी राजनीतिक दल सहमत हुए हैं. 

DMK सांसद ने भी दिया प्रस्ताव

DMK सांसद तिरुचि शिवा ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कामकाज रोकने का नोटिस दिया है और 'NEET परीक्षा' पर चर्चा की मांग की है. उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव दिया है. जिस पर आज चर्चा होगी. 

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दिया नोटिस

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. यह नोटिस 20 जुलाई, 2026 को संसद तक हुए मार्च के दौरान निहत्थे छात्र प्रदर्शनकारियों पर रैपिड एक्शन फोर्स की तरफ से कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर चर्चा के लिए दिया गया है, जिसमें 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

राज्यसभा में MSME बिल पेश करेगी सरकार

राज्यसभा में आज सरकार एमएसएमई बिल पेश करेगी. केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी यह बिल पेश करेंगे. इसके अलावा वंदे मातरम् बिल पर चर्चा और उसे पारित करना भी सूचीबद्ध है. जिसको लेकर दोनों सदनों में गतिरोध दूर हो चुका है. आज संभावना है कि छह दिन बाद संसद में कार्यवाही हो. लोक सभा में पेपर लीक बिल पर दो बजे से चर्चा हो सकती है. यह भी चर्चा है कि पीएम मोदी इस पर बोल सकते हैं.

लोकसभा में पेपर लीक बिल पर चर्चा

लोकसभा में पेपर लीक बिल सोमवार को पेश हो गया है. जिसके बाद मंगलवार लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा की सहमति बन गई है. जिसके बाद मंगलवार को सदन में पेपर लीक बिल पर चर्चा होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Monsoon Session 2026 LIVE, Lok Sabha Live Updates, Rajya Sabha Live, NEET Paper Leak, Parliament Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com