विज्ञापन

इस वीकेंड सुकून चाहिए? शहर के पास ही है ये वॉटरफॉल पूल, 99% लोग नहीं जानते

दिल्ली की गर्मी से चाहिए छुट्टी? तो इस वीकेंड मॉल या सिनेमाघर जाने के बजाय फरीदाबाद के इस छिपे हुए अनंगपुर वॉटरफॉल का रुख करें और प्रकृति की इस शांत खूबसूरत देन को महसूस करें.

इस वीकेंड सुकून चाहिए? शहर के पास ही है ये वॉटरफॉल पूल, 99% लोग नहीं जानते
इस वीकेंड कहां घूमने जाएं. (Image Instagram mdadil_officiall)

चिलचिलाती गर्मी और रोज-रोज की भागदौड़, ऑफिस का स्ट्रेस और शहर का शोर-शराबा कई बार हमें थका देता है. खुद को तरोताजा करने के लिए हम घूमने तो जाना चाहते हैं, लेकिन हमारे पास इतना समय नहीं होता है, कि हम 3-4 दिन का ट्रिप प्लान कर लें. अगर आप भी इस वीकेंड ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां सिर्फ शांति हो, पानी की कल-कल आवाज हो और ठंडी हवाएं हों, तो आपके लिए दिल्ली-NCR के ठीक पास की ये जगह बेस्ट है. 

​हम बात कर रहे हैं अनंगपुर वॉटरफॉल (Anangpur Waterfall) की, जो हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित है. अगर आप इस वीकेंड सुकून के पल बिताना चाहते हैं और प्रकृति के बीच कुछ समय गुजारना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है. 

​कहां है ये खूबसूरत झरना?

​सबसे अच्छी बात यह है कि इस वॉटरफॉल तक पहुंचने के लिए आपको किसी लंबे ट्रिप पर जाने या पहाड़ों में घंटों गाड़ी चलाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. यह खूबसूरत झरना फरीदाबाद के बादखाल मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास ही स्थित है. मेट्रो स्टेशन के पास एक जगह है जिसे पार्सन मंदिर के नाम से जाना जाता है. इसी पार्सन मंदिर के चारों तरफ फैले घने जंगलों के बीच यह वॉटरफॉल और एक खूबसूरत वॉटर पूल छिपा हुआ है.

​यह जगह जंगलों के अंदर है, इसलिए यहां का माहौल बहुत ही शांत और शुद्ध रहता है. शहर के कंक्रीट के जंगलों से निकलकर जब आप इस असली जंगल में कदम रखेंगे, तो आपको एक अलग ही ताजगी का अहसास होगा.

​क्यों खास है अनंगपुर वॉटरफॉल?

​अनंगपुर वॉटरफॉल की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसके बारे में अभी बहुत कम लोगों को पता है. इसी वजह से यहां वैसी भीड़-भाड़ नहीं होती जैसी अमूमन दिल्ली के आस-पास की जगहों पर देखने को मिलती है.

​यहां का साफ पानी और चारों तरफ फैली हरियाली देखकर मन खुश हो जाता है. इंस्टाग्राम पर वायरल रील्स (@mdadil_officiall) में इस जगह की खूबसूरती साफ देख सकते हैं. झरने से गिरता पानी और नीचे बना प्राकृतिक पूल किसी को भी अपनी तरफ खींचने के लिए काफी है. 

​जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान-

​अगर आप इस वीकेंड यहां जाने का मन बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है-

  1. लोकल लोगों की मदद लें- चूंकि यह झरना जंगलों के बीच छिपा हुआ है, इसलिए रास्ता ढूंढने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. पार्सन मंदिर के पास पहुंचकर आप स्थानीय लोगों से रास्ता पूछ सकते हैं.
  2. ​खाने-पीने का सामान साथ रखें- यह एक पूरी तरह से नेचुरल और अछूती जगह है, इसलिए जंगल के अंदर आपको कोई दुकान या रेस्टोरेंट नहीं मिलेगा. पानी की बोतल और थोड़ा-बहुत स्नैक्स अपने साथ जरूर ले जाएं.
  3. गंदगी न फैलाएं- प्रकृति की इस खूबसूरत देन को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है. इसलिए वहां प्लास्टिक या कचरा बिल्कुल न फेंकें.
  4. सुरक्षा का ध्यान रखें- मानसून के मौसम में या पानी का बहाव तेज होने पर झरने के बहुत करीब जाने से बचें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

ये भी पढ़ें- क्या पढ़ाई के नाम से भागता है आपका बच्चा? बिना चिल्लाए और डांटे अपनाएं पेरेंटिंग कोच के ये 5 सीक्रेट टिप्स

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
सीनियर सब एडिटर
दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weekend Travel Ideas, Weekend Trip Delhi, Best Weekend Destinations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com