विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस से सिर्फ 5 घंटे में पहुंच जाएंगे इन 5 शानदार डेस्टिनेशन पर, छुट्टी की नहीं है जरूरत

Weekend Trip : लंबी छुट्टी नहीं मिल रही, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की मदद से आगरा, जयपुर, हरिद्वार, चंडीगढ़ और देहरादून जैसी शानदार जगहों की वीकेंड ट्रिप आसानी से प्लान की जा सकती है.

वंदे भारत एक्सप्रेस से सिर्फ 5 घंटे में पहुंच जाएंगे इन 5 शानदार डेस्टिनेशन पर, छुट्टी की नहीं है जरूरत
दिल्ली से आगरा का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस से करीब 1 घंटा 55 मिनट का है.

Weekend Trip : अगर आप दिल्ली में नौकरी करते हैं और काम से थोड़ा ब्रेक लेकर कहीं घूमने जाना चाहते हैं, लेकिन छुट्टी नहीं मिल रही, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब सिर्फ एक वीकेंड में भी शानदार ट्रिप प्लान की जा सकती है. वंदे भारत एक्सप्रेस ने दिल्ली से कई मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स तक पहुंचने में लगने वाला समय काफी कम कर दिया है. ऐसे में सुबह निकलकर शाम तक घूमना या एक रात रुककर अगले दिन लौटना भी आसान हो गया है. आगरा का ताजमहल, हरिद्वार की गंगा आरती, जयपुर के शाही महल या देहरादून की ठंडी वादियां... अब इन जगहों तक पहुंचने के लिए लंबी छुट्टियों का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. अगर आप भी इस वीकेंड दिल्ली की भागदौड़ से कुछ घंटों का ब्रेक लेना चाहते हैं, तो वंदे भारत एक्सप्रेस से पहुंचने वाली ये 5 जगहें आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं.

आगरा: ताजमहल देखकर उसी दिन लौट सकते हैं

दिल्ली से आगरा का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस से करीब 1 घंटा 55 मिनट का है. सुबह निकलकर ताजमहल, आगरा किला और स्थानीय बाजार घूमे जा सकते हैं. अगर समय हो तो मशहूर पेठे का स्वाद लेना भी न भूलें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo: Pexels

चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल का मजा

अगर आपको साफ-सुथरे शहर, हरियाली और शांत माहौल पसंद है, तो चंडीगढ़ अच्छा ऑप्शन है. यहां तक पहुंचने में करीब 2 घंटे 50 मिनट लगते हैं. रॉक गार्डन, सुखना लेक और रोज गार्डन आराम से देखे जा सकते हैं.

हरिद्वार: गंगा आरती का अलग ही अनुभव

दिल्ली से हरिद्वार पहुंचने में करीब 4 घंटे 15 मिनट का समय लगता है. हर की पौड़ी पर होने वाली शाम की गंगा आरती, मंदिरों की रौनक और घाटों का माहौल हर किसी को अलग अनुभव देता है.

जयपुर: इतिहास, शॉपिंग और स्वाद

अगर आपको किले, महल और राजस्थानी खाना पसंद है, तो जयपुर बढ़िया डेस्टिनेशन है. दिल्ली से यहां पहुंचने में करीब 4 घंटे 40 मिनट लगते हैं. हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर और स्थानीय बाजार आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

देहरादून: पहाड़ों की ठंडक का मजा

दिल्ली से देहरादून का सफर करीब 4 घंटे 45 मिनट में पूरा हो जाता है. यहां की हरियाली, सहस्त्रधारा, रॉबर्स केव और आसपास की शांत वादियां वीकेंड को सुकूनभरा बना देती हैं.  अगर आप वीकेंड ट्रिप पर हैं, तो अगले दिन मसूरी भी घूम सकते हैं.

ट्रिप पर निकलने से पहले ये बातें याद रखें

अगर आप एक दिन या वीकेंड ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ट्रेन की टिकट पहले से बुक कर लें. घूमने वाली जगहों का समय पहले ही देख लें और मौसम के हिसाब से कपड़े व जरूरी सामान साथ रखें. इससे आपकी ट्रिप ज्यादा आरामदायक रहेगी.

हर बार घूमने के लिए लंबी छुट्टी का इंतजार करना जरूरी नहीं है. सही प्लानिंग और वंदे भारत एक्सप्रेस की तेज रफ्तार के साथ अब कुछ ही घंटों में नई जगह देखना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.

यह भी पढ़ें: महापुरुष नहीं, यहां एक पेड़ की बनी है समाधि... उत्तराखंड की इस अनोखी जगह को देखने उमड़ते हैं पर्यटक

यह भी पढ़ें: Weekend Bike Trip: पहाड़, जंगल और सुकून... दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर छिपा है ये खूबसूरत हिल स्टेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weekend Trip, Delhi Travel, Lifestyle, Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com