दोस्तों के साथ बिताया गया समय हमेशा अच्छा यादगार और खास होता है. ऑफिस, पढ़ाई और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार ऐसा लगता है कि बस दोस्तों के साथ कहीं निकल जाएं और कुछ यादगार पल बना लें. अगर Friendship Day के मौके पर आप भी कम बजट में वीकेंड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो दिल्ली-NCR के आसपास कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां आप बिना ज्यादा खर्च किए शानदार वक्त बिता सकते हैं. दोस्तों के साथ इन जगहों पर जाना आपका Friendship Day और भी यादगार हो सकता है.
नीमराना फोर्ट, राजस्थान
वीकेंड है और Friendship Day का मौका है, तो नीमराना फोर्ट आपके लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है. दिल्ली से करीब 120 किलोमीटर दूर स्थित नीमराना फोर्ट दोस्तों के साथ एक शानदार डे-ट्रिप के लिए परफेक्ट है. यहां का माहौल, खूबसूरत नजारे और फोटो पॉइंट्स आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे.
दमदमा लेक, गुरुग्राम
अगर आपकी फ्रेंड्स गैंग को एडवेंचर पसंद है, तो दमदमा लेक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां बोटिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटियों का मजा लिया जा सकता है. कम बजट में मस्ती करने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है.
ऋषिकेश, उत्तराखंड
दिल्ली से वीकेंड ट्रिप के लिए ऋषिकेश हमेशा पसंदीदा डेस्टिनेशन रहा है. यहां गंगा किनारे बैठकर दोस्तों के साथ बातचीत करने का अनुभव अलग ही सुकून देता है. एडवेंचर लवर्स के लिए यहां रिवर राफ्टिंग है, जिसका मजा लिया जा सकता है. दोस्तों के साथ ऋषिकेश की ट्रिप बहुत यादगार और शानदार बन सकती है.
मथुरा-वृंदावन
अगर आप आध्यात्मिकता और सुकून पसंद करते हैं, तो मथुरा-वृंदावन बहुत अच्छा ऑप्शन है. यहां की गलियां, मंदिर और स्थानीय खाने का स्वाद दोस्तों के साथ लिया जा सकता है. इस फ्रेंडशिप डे पर आप दोस्तों के साथ यहां भी जा सकते हैं.
सरिस्का टाइगर रिजर्व, राजस्थान
जिन लोगों को नेचर और वाइल्डलाइफ पसंद है. उनके लिए सरिस्का टाइगर रिजर्व अच्छा ऑप्शन है. यहां दोस्तों के साथ जंगल सफारी का रोमांच आपकी Friendship Day ट्रिप को और भी यादगार बना सकता है.
यह भी पढ़ें:- Friendship Day 2026: दोस्तों के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए ट्राई करें ये 7 शानदार पोज, Instagram पर छा जाएगी आपकी दोस्ती
यह भी पढ़ें:- Friendship Day 2026: दोस्त को देना है खास सरप्राइज? 500 रुपये से कम में खरीदें ये 5 शानदार गिफ्ट, दोस्ती हो जाएगी और भी मजबूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं