विज्ञापन

फोन खो गया, AI ने खोजकर दिया वो भी सिर्फ ब्लूटूथ की मदद से

कई बार ऑफिस में फोन खो जाने के बाद आप घंटों परेशान होते हैं. लेकिन टेक्नॉलोजी और AI की दुनिया में ऐसा हो सकता है कि आप अपने फोन को मिनटों में खोज सकते हैं.

फोन खो गया, AI ने खोजकर दिया वो भी सिर्फ ब्लूटूथ की मदद से
ब्लूटूथ से खोज निकाला मोबाइल फोन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

अकसर ऑफिस में बैठे हुए और काम करते हुए डेस्क, कैंटिन या मीटिंग के बाद आपका मोबाइल फोन कहीं छूट जाता है. कई बार ऐसा भी होता है कि आपने अपना फोन कहां छोड़ा है, यह भी याद नहीं रहता है. ऐसे में आपको घंटो लगते हैं अपना फोन खोजने में, और कई बार आपको कई लोगों से पूछना होता है. लेकिन टेक्नॉलोजी और AI की दुनिया में ऐसा हो सकता है कि आप अपने फोन को मिनटों में खोज सकते हैं. ऐसा एक वाकया सामने आया है, जब एक व्यक्ति का ऑफिस में फोन खो गया, उसकी कंपनी के मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (MDM) ने 'Find My' फीचर को भी बंद कर रखा था. उसने 30 मिनट तक सभी जगह फोन को तलाशा, लेकिन उसका फोन नहीं मिला. आखिरकार उसने Bluetooth से अपना फोन को खोज निकाला.

AI के सुझाव पर बना दिया ब्लूटूथ सिग्नल मीटर

दरअसल, फोन नहीं मिलने पर उस शख्स ने AI असिस्टेंट क्लॉड (Claude) से पूछा कि फोन को कैसे ढूंढा जाए. इसके बाद Claude ने उसे ब्लूटूथ सिग्नल की स्ट्रेंथ को ट्रैक करने का सुझाव दिया. फिर उसने लगभग एक मिनट में उसके लिए एक काम करने वाला सिग्नल मीटर बना दिया. उस मीटर को लेकर वह घूमता रहा और नंबर को देखता रहा और आखिरकार उसे उसका फोन मिल गया.

शख्स ने इस टूल का वीडियो भी बनाया जिसमें देखा जा रहा है कि ब्लूटूथ सिग्नल मिलने के बाद वह कैसे काम कर रहा है. उसने अपने इस पूरे टूल को ओपन सोर्स कर दिया है.

कैसे काम करता है Bluetooth सिग्नल टूल

  • डिवाइस आस-पास के सभी ब्लूटूथ डिवाइस को स्कैन करता है और रियल-टाइम में सिग्नल स्ट्रेंथ को दिखाता है.
  • 'हंट मोड' (hunt mode) आपको नाम से किसी खास डिवाइस को ट्रैक करने देता है.
  • इसमें साउंड जोड़ने पर, जैसे-जैसे आप पास जाते हैं, क्लिक की आवाज तेज होती जाती है (जैसे पार्किंग सेंसर में होता है).
  • यह कमांड लाइन से काम करता है, इसके लिए किसी ऐप, किसी डिपेंडेंसी या 'Find My' की ज़रूरत नहीं होती है.

सिग्नल की स्ट्रेंथ से आपको अंदाजा हो जाता है कि फोन कहां है- हाथ की दूरी पर, उसी टेबल पर, उसी कमरे में या कहीं दूर. आप धीरे-धीरे चलते हैं, सिग्नल Bar को बदलते हुए देखते हैं और सही जगह का पता लगा लेते हैं.

यह भी पढ़ेंः आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? आसानी से चल जाएगा पता, आज ही जान लीजिए ये तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI Technology, Bluetooth Signal, Bluetooth, Mobile Phone Lost, Mobile Phone Security
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com