World | Edited by: सूर्यकांत पाठक |रविवार अक्टूबर 22, 2023 12:14 PM IST संयुक्त राष्ट्र और मिस्र के रेड क्रिसेंट से 20 ट्रकों में जीवन रक्षक सामान की पहली सीमित खेप शनिवार को राफा क्रॉसिंग से गुजरकर गाजा में प्रवेश कर गई. यह सामान उन हजारों नागरिकों में से कुछ को जीवनदान देगा जिनको इसकी तत्काल जरूरत है और जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. वे लोग पानी, भोजन, दवा, ईंधन जैसी जरूरी चीजों से वंचित हैं.