- चाहते हैं बच्चा हर काम में रहे आगे.
- तो माता पिता शुरू से सिखाएं यह चीजें.
- फिर सबसे आइडियल रहेगा आपका होनहार.
Parenting Tips: जमाने के साथ पेरेंटिंग (Parenting) का स्टाइल भी आज बदल रहा है. डिजिटल और टेक्नोलॉजी से भरी दुनिया में बच्चे की सही तरीके से परवरिश करना आसान काम नहीं है. तमाम तरह की चुनौतियों के बीच अगर आप बेसिक पेरेंटिंग के नियमों, जिसे कई बार लोग ओल्ड स्टाइल भी मानते हैं, इन्हें ध्यान में रखें और बेसिक बातों को अपने पेरेंटिंग का हिस्सा बना लें तो आपका काम काफी आसान हो जाएगा और आज जेनरेशन के बच्चे को गाइड करने में आसानी भी होगी. यहां हम बता रहे हैं कि ओल्ड फैशन समझे जाने वाली किन पेरेंटिंग टिप्स को आपको ध्यान में रखना जरूरी है.
सद्गुरु ने बताई एक ऐसी दाल जिसमें प्रोटीन है बहुत ज्यादा, फिर मटन चिकन खाने की नहीं पड़ेगी जरूरतबच्चों को जरूर सिखाएं ये लाइफ स्किल (life skills that every child should know)
खुद का परिचय देना
यूनिसेफ की रिसर्च की मानें तो बच्चों में शुरू से ही लाइफ स्किल्स की आदत को डेवलप करना चाहिए ( unicef research) और यह काम सबसे ज्यादा माता पिता कर सकते हैं. क्योंकि वह उनके सबसे पहले टीचर होते हैं, खासकर मां. बच्चों को घर पर ही सिखाएं कि किस तरह लोगों के साथ मिलना जुलना चाहिए. आप उन्हें स्माइल करते हुए और आई कॉन्टैक्ट के साथ लोगों से हाथ मिलाना सिखा सकते हैं. यकीन मानिए आपका यह प्रयास उन्हें सोशल होने में काफी मदद करेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

बेहतर काम करने का तरीका
बच्चों को यह सीख घर पर ही दें कि किसी भी काम को बेहतर करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है. मसलन, काम करने से पहले उसकी प्रैक्टिस करने का महत्व, किसी भी प्रोजेक्ट को परफेक्ट करने के लिए बेहतर रिसर्च आदि.
बागवानी के टिप्स
बच्चे से बागवानी कराने के कई फायदे होते हैं. मसलन वे जिम्मेदारी सीखते हैं, रिटीन फॉलो करने का फायदा देखते हैं और लाइफ में जन्म से लेकर बड़े होने के प्रोग्रेस को वे प्रैक्टिकल होकर देख पाते हैं.

गड़बड़ी को ठीक करना
अगर कोई काम खराब हो जाए तो उसे किस तरह ठीक किया जा सकता है, यह भी बच्चों को सिखाना बहुत ही जरूरी होता है. मसलन, अगर लड़ाई हो गई तो क्या करना है, कोई काम खराब हो गया तो उसे कैसे सुधारना है आदि.
बजट बनाना
बच्चों को बेसिक बजटिंग जरूर सिखा देनी चाहिए. आप उन्हें पैसे कमाना, उन्हें सेव करना और उन्हें खर्च करना आदि सीखने के लिए जरूर मोटिवेट करें. इस तरह वे फाइनेंशियली रिस्पॉन्सिबल बनते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं