UNICEF internship criteria: अगर आप पढ़ाई के साथ-साथ दुनिया के अलग-अलग देशों में काम करने का सपना देखते हैं, तो UNICEF का पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 आपके लिए बेहतरीन मौका है. इस इंटर्नशिप के जरिए स्टूडेंट और हाल ही में ग्रेजुएट हुए युवा न सिर्फ काम का असली अनुभव ले सकते हैं, बल्कि बच्चों और समाज के बेहतर भविष्य के लिए भी योगदान दे सकते हैं.
UNICEF क्या है और यह इंटर्नशिप क्यों खास है? - What is UNICEF and Why This Internship Matters
UNICEF यूनाइटेड नेशन (संयुक्त राष्ट्र) की एक जानी-मानी संस्था है, जो दुनिया भर में बच्चों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए काम करती है. UNICEF की इंटर्नशिप इसलिए खास मानी जाती है क्योंकि यहां काम करने का अनुभव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर को मजबूत बनाता है और प्रोफेशनल नेटवर्किंग का मौका देता है.
इंटर्नशिप का पीरियड और वर्क मोड - Internship Duration and Work ModeUNICEF की यह पेड इंटर्नशिप 6 से 26 हफ्तों तक की होती है. उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार फुल-टाइम या पार्ट-टाइम काम करने का विकल्प चुन सकते हैं. यह इंटर्नशिप UNICEF के अलग-अलग देशों में मौजूद कार्यालयों में की जाती है.
कौन कर सकता है आवेदन? - Who Can Apply?इस इंटर्नशिप के लिए अंडर ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और PhD के छात्र आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा वे युवा भी पात्र हैं, जिन्होंने पिछले दो वर्षों में ग्रेजुएशन पूरा किया है. आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए. साथ ही अंग्रेजी, फ्रेंच या स्पैनिश भाषा की अच्छी जानकारी होना जरूरी है.
स्टाइपेंड और अन्य फायदे - Stipend and Other BenefitsUNICEF अपने इंटर्न्स को हर महीने स्टाइपेंड देता है. इसके साथ ही यात्रा और वीजा से जुड़े खर्चों के लिए एकमुश्त आर्थिक मदद भी मिलती है, जिससे इंटर्नशिप करना आसान हो जाता है.
किस क्षेत्र में मिलेगा काम - Areas of Workइस इंटर्नशिप के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, बच्चों की सुरक्षा (चाइल्ड प्रोटेक्शन), कम्युनिकेशन, HR और इमरजेंसी रिस्पॉन्स जैसे कई अहम क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलता है.
आवेदन कैसे करें? How to Apply?UNICEF में इंटर्नशिप के लिए पूरे साल अलग-अलग पदों पर आवेदन खुले रहते हैं. जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं, वे UNICEF की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उपलब्ध इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं