- नाओमी ओसाका ने पोस्ट की स्विमसूट में तस्वीर
- नाओमी ओसाका ने पोस्ट तुरंत ही हो गए सोशल मीडिया पर वायरल
- लोगों ने ट्रोल करना शुरू किया तो टेनिस स्टार ने दिया यूं दिया जवाब
जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने अपने सोशल मीडिया पर स्विमसूट में तस्वीर शेयर की है जिसके बाद लोगों ने काफी सारे कमेंट किए. इसके अलावा कुछ लोगों ने टेनिस दिग्गज नाओमी को ट्रोल करने की कोशिश की और उन्हें ऐसी तस्वीर शेयर करने से मना किया. कुछ लोगों ने यहां तक तस्वीर पर कमेंट किए कि उनकी जो टेनिस जगत में इनोसेंट इमेज बनी है उसे बरकरार रखे ना कि ऐसी तस्वीर शेयर कर खराब कर दें. लोगों के द्वारा ट्रोल किए जाने के बाद नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने ट्वीट कर ट्रोलर्स को जवाब दिया है. नाओमी ने ट्वीट में लिखा है कि 'मैं यह कहना चाहती हूं कि कई लोगों ने मुझे मेरी तस्वीर पर कमेंट किए हैं कि जो आप नहीं हो वो बनने की कोशिश ना करें, मैं उन लोगों से कहना चाहूंगी कि, आप मुझे नहीं जानते हैं, मैं 22 साल की हूं, मैं पूल में स्विमसूट पहनती हूं. आपको क्यों लगता है कि मेरे पहनावे को लेकर कमेंट कर सकते हैं? 'हालांकि कुछ ट्रोलर्स के अलावा कुछ लोगों ने आसोका की तारीफ भी की है और कहा है कि आप काफी अच्छे लग रहे हैं.
I just wanna say it's creeping me out how many people are commenting @ me to maintain my “innocent image” and “don't try to be someone your not”. You don't know me, I'm 22, I wear swimsuits to the pool. Why do you feel like you can comment on what I can wear?
— NaomiOsaka (@naomiosaka) July 26, 2020
गौतरलब है कि नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) टेनिस जगत में बेहतरीन प्लेयर्स में गिनी जा रहीं हैं. काफी कम समय में नाओमी ने अपनी पहचान बना ली है. बता दें कि पहली बार नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) की चर्चा 2018 के यूएस ओपन में हुई थी जब उन्होंने US Open का खिताब जीता था. इसके अलावा नाओमी ने 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का भी खिताब जीतने का कमाल कर दिखाया है.
इसके साथ-साथ 22 साल की यह टेनिस महिला खिलाड़ी काफी कम समय में ही नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी की रैंकिंग में भी पहुंचने में सफल रहीं हैं. हालांकि हाल के समय में नाओमी का परफॉर्मेंस फ्रेंच ओपन और विबंलडन में अच्छा नहीं रहा था. कोरोनावायरस के कारण विबंलडन को आगले साल के लिए टाल दिया गया है. वैसे, फ्रेंच ओपन (The French Open) 27 सितंबर से खेला जाना है, जो 11 अक्टूबर तक खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं