विज्ञापन

दादी के पैसों से खरीदा था धनुष, पिता बाइक पर ले जाते थे अकादमी, 17 साल की कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स में जीते 2 गोल्ड

कुमकुम मोहोद बनीं गोल्डन गर्ल, एशियन गेम्स 2026 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने का काम किया है. केवल 17 साल की उम्र में कुमकुम ने जिस अंदाज में परफॉर्मेंस किया है. उसने हर किसी का दिल जीत लिया है.

दादी के पैसों से खरीदा था धनुष, पिता बाइक पर ले जाते थे अकादमी, 17 साल की कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स में जीते 2 गोल्ड
कुमकुम मोहोद ने ओह येजिन को हराकर एशियन गेम्स में रचा इतिहास

भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने एशियाई गेम्स में महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व फ़ाइनल में दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को हराकर गोल्ड मेडल जीता. भारत को यह 16वां गोल्ड मेडल मिला है. बता दें कि  कुमकुम ने अपनी दादी के पैसों से खरीदे गए एक साधारण धनुष से तीरंदाजी शुरू की थी. अमरावती के एक साधारण परिवार से होने के कारण, ट्रेनिंग के लिए आना-जाना भी एक चुनौती थी,  उनके पिता अक्सर ट्रांसपोर्ट का खर्च बचाने के लिए उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर एकेडमी ले जाते थे.  उन्होंने कई सालों तक सीमित संसाधनों और पुराने उपकरणों के साथ ट्रेनिंग की और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. आज, सिर्फ 17 साल की उम्र में, कुमकुम ने सबसे बड़े मंच पर जीत हासिल कर ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. बता दें कि स्कोर 5-5 से बराबर होने के बाद, कुमकुम ने शूट-आउट में 10 का स्कोर किया, जबकि ओह ने 8 का स्कोर किया, जिससे कुमकुम को गोल्ड मेडल मिल गया.

कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स 2026 में जीते 2 गोल्ड

  • महिला रिकर्व टीम गोल्ड
  •  मिक्स्ड रिकर्व टीम सिल्वर
  •  व्यक्तिगत रिकर्व गोल्ड
उनकी शानदार जीत ने एक यादगार टूर्नामेंट का समापन किया, जिससे भारत के लिए ऐतिहासिक गोल्ड मेडल और LA28 ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत कोटा स्थान, दोनों ही पक्के हो गए. भारतीय खेलों के लिए यह सचमुच एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.

कुमकुम एशियाई गेम्स में महिलाओं के रिकर्व व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गई हैं. इस जीत के साथ ही कुमकुम का शानदार अभियान पूरा हुआ, उन्होंने टीम इवेंट्स में भारत की सफलता में भी अहम भूमिका निभाई. कुमकुम ने टूर्नामेंट का समापन दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल के साथ किया और इन खेलों में भारत की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक बनकर उभरीं. 10 मार्च 2009 को जन्मीं कुमकुम मोहोद ने 2025 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. तब से, उन्होंने आर्चरी वर्ल्ड कप के चरणों और कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- कौन हैं कुमकुम मोहोद: पिता बनाते हैं मिठाई के डिब्बे, 17 की उम्र में रचा इतिहास, पहली बार भारत बना रिकर्व चैंपियन

यह भी पढ़ें | गेल का 175 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, नंबर 1 पर पहुंचे प्रिटोरियस, T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बैटर्स

यह भी पढ़ें | Asian Games 2026 Day 14 LIVE Updates: कुमकुम मोहोद ने रिकर्व महिला व्यक्तिगत फाइनल में जीता गोल्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com