दुनिया भर में RAM संकट और मेमोरी की भारी किल्लत की वजह से स्मार्टफोन्स की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ऐसे में अगर आप Samsung की सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज के किसी फोन को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो कंपनी एक प्रोग्राम लेकर आई है. Samsung ने Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में शामिल कर लिया है. जिससे ग्राहकों को ये मॉडल्स उनकी ओरिजिनल लॉन्च कीमत के मुकाबले 85 प्रतिशत तक के दाम पर खरीदने का मौका मिलेगा.
ये Re-Newed Galaxy S26 सीरीज के फोन्स भारत में Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और Samsung शॉप (Samsung Shop) ऐप के जरिए बेचे जाएंगे. Samsung का कहना है कि ये सभी फोन्स बिल्कुल नए जैसी (Like-new) कंडीशन में होंगे और ग्राहकों तक पहुंचने से पहले कंपनी के हार्ड क्वालिटी टेस्ट और सर्टिफाइड प्रोसेस से गुजरेंगे.
हालांकि, दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने अभी तक Re-Newed मॉडल्स की सटीक कीमतों का खुलासा नहीं किया है. आपको बता दें कि Galaxy S26 और S26 Ultra भारत में 87,999 रुपये और 1,39,999 की कीमत पर लॉन्च हुए थे. फिलहाल Amazon पर ये दोनों फोन्स 79,999 रुपये और 1,30,999 रुपये में लिस्टेड हैं. कंपनी के अनुसार, ग्राहक इन सर्टिफाइड Re-Newed मॉडल्स को इनकी ओरिजिनल लॉन्च कीमतों के मुकाबले 85% तक के दाम पर खरीद सकेंगे.
क्या है Samsung Certified Re-Newed?
सर्टिफाइड Re-Newed प्रोग्राम Samsung का एक स्पेशल तरीका है. इस प्रोग्राम के तहत पुराने या ग्राहकों द्वारा वापस किए गए फ्लैगशिप फोन्स को नए खरीदार तक पहुंचाया जाता है. ध्यान रहे कि ये साधारण सेकेंड-हैंड या इस्तेमाल किए हुए फोन नहीं होते हैं. कंपनी के मुताबिक, इस प्रोग्राम में आने वाले हर डिवाइस की बारीकी से जांच, सफाई, रिफर्बिशमेंट (मरम्मत) और टेस्टिंग की जाती है.
यदि फोन का कोई हिस्सा खराब पाया जाता है, तो उसे Samsung के बिल्कुल ओरिजिनल पार्ट्स के साथ बदला जाता है. इसके अलावा, हर फोन में Samsung की बिल्कुल नई और कंपनी-सर्टिफाइड बैटरी लगाई जाती है. ये क्वालिटी के सभी स्टैंडर्ड को पूरा करती है. ग्राहकों तक पहुंचने से पहले इन डिवाइसेज को पूरी तरह रीसेट किया जाता है ताकि पुराना डेटा पूरी तरह साफ हो जाए, और इन्हें बिल्कुल नए सॉफ्टवेयर के साथ अपडेट किया जाता है.
मिलेगी 1 साल की वांरटी
Samsung Re-Newed फोन्स खरीदने की एक बड़ी वजह इसकी वारंटी भी है. इस सर्टिफाइड Re-Newed प्रोग्राम के तहत खरीदे गए हर Galaxy S26 और S26 Ultra के साथ कंपनी की तरफ से पूरे एक साल की वारंटी दी जा रही है. ये फोन्स Samsung.com और Samsung शॉप ऐप पर उपलब्ध होंगे. हालांकि, Samsung का कहना है कि मार्केट की मांग और उपलब्धता के हिसाब से इन मॉडल्स के कलर्स, स्टोरेज ऑप्शंस, ऑन-रोड कीमतें और ऑफर्स अलग-अलग हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Flipkart Big Billion Days सेल की डेट लीक! iPhone 17 पर मिल सकती है भारी छूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं